बालों को बनाये इस तरह स्टाइलिश, ट्राय करे ये यूनिक और ट्रेंडी हेयर स्टाइल
सजना-संवरना तो सभी महिलाओं को पसंद होता है। इसके लिए वे अपने लुक में तरह-तरह के बदलाव करती नजर आती हैं। महिलाओं को जितना शौक कपड़े खरीदने का होता है, उससे कई ज्यादा शौक उन्हें हेयर स्टाइल को बनाने का होता है। वहीं कुछ महिलाएं अपने लिए हेयर स्टाइल चुनते समय बेहद कंफ्यूज दिखाई देती हैं।
लेकिन अगर आप खुले बालों को सिंपल लुक देना चाहते हैं, तो आप उन्हें कई तरह से ट्विस्ट दे सकते हैं। जी हां, आज हम आपके साथ कुछ ऐसे हेयरस्टाइल लेकर आए हैं, जिन्हें आप हर ड्रेस के साथ बना सकती हैं।
मेसी बन हेयर स्टाइल

अगर आप स्टाइलिश और मेसी लुक वाले हेयर स्टाइल कैरी करना पसंद करती हैं तो कुछ इस तरीके के लुक को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के लुक के लिए आपके बाल कलर वाले होंगे तो ये और खिलकर आपका लुक दिखाने में मदद करेगा। साथ ही इस तरीके के लुक को आप किसी भी फंक्शन के लिए खुद बना सकती हैं।
ओपन हेयर विद हाफ फ्रेंच चोटी

आप अपने बालों को क्लासी बनाना चाहती हैं, तो आप अपने बालों में फ्रेंच चोटी स्टाइल कर सकती हैं। आप सूट या फिर ट्रेडिशनल कपड़े पहनती हैं, तो आपके लिए यह हेयरस्टाइल एकदम परफेक्ट है, जिसे आप बहुत आसानी से बना सकती हैं।
बीच वेव्स हेयरस्टाइल

यह हेयरस्टाइल अन्य स्टाइल से अलग होगा और आपके लुक में यूनीकनेस भी जोड़ेगा। इस हेयरस्टाइल को बनाना बेहद आसान है अगर आपके बाल एकदम स्ट्रेट हैं, तो आप उन्हें हल्का कर्ल करके वीच वेव्स बना सकती हैं। पंजाबी सूट पर यह हेयरस्टाइल बहुत अच्छा लगेगा आप इसे एक बार ज़रूर ट्राई करें।
गजरे वाला बन हेयर स्टाइल

अगर आप क्लासी लुक ट्राई करना पसंद करती हैं तो ये हेयर स्टाइल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा। इसमें केवल 3 से 4 खजूरी चोटियों को बनाना है और उन्हें पिन से सेट करते जाना है और लीजिए आपका जुड़ा तैयार है। इसे सजाने के लिए आप इसे ताजे गजरों से लपेट दें। इस तरह का लुक आप साड़ी से लेकर लहंगे तक के साथ ट्राई कर सकती हैं।
बन हेयरस्टाइल

यह बहुत-सी महिलाओं का पसंदीदा हेयरस्टाइल है, जो पिछले कुछ समय से काफी चलन में है। अगर आप पंजाबी सूट पर थोड़ा मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो यह हेयरस्टाइल आपके लिए बेस्ट है। इसके अलावा, डबल बन हेयरस्टाइल आप शॉर्ट टॉप, शॉर्ट्स आदि ड्रेस पर भी बना सकती हैं।
फ्रंट ब्रैड स्टाइल बन हेयर स्टाइल

अगर आप हैवी और सजावट से भरा जुड़ा कैरी करना चाहती हैं तो इस तरीके के बन को ट्राई कर सकती हैं। इसे सजाने के लिए आप असली छोटे साइज वाले फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही आप इसके लिए तरह-तरह की ब्रैड बना कर खुद से इसे बना सकती हैं और एक नया लुक क्रिएट कर सकती हैं।
यहाँ दिए गए हेयर स्टाइल डिज़ाइन काफी अट्रैक्टिव दीखते है और ये बेहद खूबसूरत भी लगता है। अगर आपके बाल भी लम्बे है तो आपको ये हेयर स्टाइल एकबार जरूर ट्राय करना चाहिए। इस तरह के हेयर स्टाइल को आप किसी शादी फंक्शन और फेस्टिवल पे ट्राय कर सकती है।

