लहंगे को देना है स्टाइलिश लुक, तो ट्राय करे ये ट्रेंडी और खूबसूरत लटकन डिज़ाइन
इस बार भी महिलाएं एथनिक लुक के लिए सलवारसूट और लहंगे की तलाश में है। मगर आप यदि नए लहंगे की जगह पुराने को ही नया लुक देना चाहती हैं, तो आप अपने लहंगे की लटकन बदल कर उसे नया लुक दे सकती हैं। आपको अपने लहंगे के हिसाब से बाजार में लटकन की ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी। आज हम आपको लहंगे की लटकन के कुछ डिजाइंस दिखाएंगे, जिन्हें आप रीक्रिएट कर सकती हैं।
पोम-पोम वाली लटकन

अगर आपका लहंगा लाइट वेट का है तो आप अपने लहंगे में पोम-पोम वाली लटकन का इस्तेमाल कर उसे एक नया लुक दे सकती हैं। लम्बी-लम्बी लटकन के साथ पोम-पोम बहुत अच्छे लगते है।
ये भी पढ़ें: पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ट्राय करे बिछियां के लेटेस्ट डिज़ाइन, मॉडर्न ज़माने की मॉडर्न बिछियां
फ्रिंज डिटेलिंग वाली लटकन डिजाइन

फ्रिंज डिटेलिंग वाली लटकन भी आपको बाजार में खूब मिल जाएंगे। इसमें आपको बड़ी और छोटी दोनों डिजाइंस मिल जाएंगी। आपको इसमें वैरायटी भी ढेरों मिलेंगी इसलिए अपने लहंगे के पैटर्न के हिसाब से आप इसका चुनाव कर सकती हैं।
नाम वाली लटकन

फैशन डिजाइनर्स द्वारा आजकल ब्राइड के लहंगे में उसके नाम के साथ-साथ उसके पति के नाम को भी जोड़ कर इस तरह की लटकन को बनाया जाता है। इस तरह के लटकन सिर्फ और सिर्फ स्पेशल तरीके से ही यानि केवल होने वाली दुल्हन के लिए ही डिजाइन करवाए जाते हैं।
ये भी पढ़ें: थोक में कपड़ा लेना है तो चले जाएं दिल्ली के ये 5 मार्केट, लहंगे से लेकर सूट सब कुछ थोक के भाव
जानवर या फूल वाली लटकन

लम्बी सी डोरी के बीचों-बीच जानवर या फूल बनाकर उसको लटकन के रूप में ढालने का फैशन आजकल चरम पर है। जी हां, ब्राइट कलर के लहंगे के साथ इस तरह की लटकनों को काफी पसंद किया जाता है। ऐसी लटकन आपकी मेहंदी और संगीत की ड्रेस के लिए एकदम परफेक्ट हैं।
कलीरें वाली लटकन

पंजाबी दुल्हनों के लहंगे में अक्सर आपको कलीरें वाली लटकन देखने को मिल जाएगी। बड़े-बड़े कलीरें को एकसाथ एकगुथ में इकट्ठा कर इस तरह से इस लटकन को डिज़ाइन किया गया है। साइज में बड़े होने के कारण ये लटकने हमेशा से डिमांड में रहती हैं।
आप भी ऊपर दिखाई गई लटकन डिजाइंस को इस बार अपने लहंगे पर लगवा सकती हैं। आप इन्हें लहंगे के हिसाब से कस्टमाइज भी करा सकती हैं। तो क्यों न आप भी अपने सिंपल से लहंगे में इस स्टाइल की लटकन से यूनिक और स्टाइलिश लुक दें।
ये भी पढ़ें:
- लगाएं यह गोल शेप वाली मेहंदी की पॉपुलर डिजाइन : चूड़ियां डालने पर हाथ लगेंगे बेहद खूबसूरत
- Gold Earrings Designs For Daily Use, डेली यूज़ के बेहतरीन है ये गोल्ड इयररिंग्स डिज़ाइन
- पिंक सूट के साथ कौन सा कंट्रास्ट कलर दुपट्टा ले! चलो जानते है
- आसानी से अपने होठों को बनाए गुलाबी और मुलायम, इस टिप्स को फॉलो करें तुरंत दिखेगा असर
- हर सीजन में ट्राई कर सकते हैं यह 5 फैंसी दुपट्टे : लगेंगे बेहद आरामदायक और स्टाइलिश

