एथनिक लुक के लिए ट्राय करे ये एयरिंग्स डिज़ाइन, ये आपके लुक में चार-चाँद लगा देगा

महिलाओं को सजने-संवरने का बड़ा शौक होता है और इस शौक के चलते न केवल उनकी वॉर्डरोब में कपड़ों की भरमार होती है, बल्कि उनके पास एक से बढ़कर एक ज्‍वेलरी कलेक्‍शन भी होता है। आमतौर पर सजने संवरने का शौक रखने वाली महिलाओं के पास इयररिंग्‍स का भी अच्‍छा कलेक्‍शन होता है।

झुमकी टेम्‍पल डिजाइन

temple jumki design 1

झुमकी फैशन नया नहीं है मगर आज भी महिलाओं में झुमकियां पहनने का क्रेज देखा जाता है। बाजार में आपको झुमकियों में ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी। मगर यदि आप एकदम ट्रेडिशनल लुक वाली झुमकियां पहनना पसंद करती हैं, तो आपको झुमकियों में ट्रेडिशनल डिजाइन का चुनाव करना चाहिए।

गोल्‍ड टेम्‍पल इयररिंग डिजाइन

gold temple jumki 1

अगर आपको गोल्‍ड टेम्‍पल इयररिंग डिजाइन में मोती वर्क, कुंदन वर्क या फिर जरकन वर्क चाहिए तो वह भी आपको मिल जाएगा। वैसे तो टेम्‍पल इयररिंग्‍स में ज्‍यादातर झुमकी डिजाइंस ही आपको देखने को मिलेंगी मगर झुमकी के अलावा लॉन्‍ग और शॉर्ट इयररिंग डिजाइंस में भी आपको टेम्‍पल लुक मिल जाएगा।

टॉप्‍स टेम्‍पल इयररिंग डिजाइन

top temple jumki design 1

टेम्‍पल इयररिंग्‍स में आपको टॉप्‍स मिल जाएंगे। यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है कि आपको लाइट वेट टॉप्‍स डिजाइंस पसंद हैं या फिर हैवी वेट टॉप्‍स डिजाइंस। अगर आपको लटकने वाले इयररिंग्‍स नहीं पसंद हैं, तो यह आपके लिए बेस्‍ट विकल्‍प है। आपको इस तरह की इयररिंग्‍स में भी ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी।

एयरिंग्स के ये डिज़ाइन बेहद खूबसूरत है और इसे आप साड़ी, सलवार-शूट और लहंगे के साथ कैरी कर सकती है। इससे आपके लुक में चार-चाँद लग जायेंगे।