अनुपमा उर्फ़ रुपाली गांगुली के ये साड़ी कलेक्शन, जो हर मौके पर देंगे आपको परफेक्ट बहू का लुक

अनुपमा शो के नाम से मशहूर ये सीरियल टेलीविजन की दुनिया में काफी फेमस है। सीरियल की फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली महिलाओं या फिर बहु के लिए बहुत प्रेरणादायक किरदार है। इस शो में अनुपमा के किरदार की जितनी तारीफ होती है उतनी ही तारीफ उनके लुक्स की भी होती है।

जब एक्ट्रेस के लुक्स इतने खास हैं, तो क्यों न उनके साड़ी लुक्स से इंस्पिरेशन ली जाए? इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे साड़ी लुक्स लेकर आए हैं, जो नई दुल्हनों के लिए एकदम परफेक्ट हैं। इन लुक्स को आप किसी भी फेस्टिवल में अपना सकती हैं।

परफेक्ट ग्रीन साड़ी लुक

anupama green sadi

रुपाली गांगुली का ये लुक काफी खास है, जिसमें इन्होंने ग्रीन बनारसी साड़ी पहन रखी है। अगर आप बनारसी साड़ी पहनने की शौकीन हैं, तो आप ग्रीन कलर की साड़ी सिलेक्ट कर सकती हैं। हालांकि, आपको इस तरह के लुक के साथ साड़ी के फैब्रिक पर ध्यान देना होगा कि आप किस मौके के लिए कैसा फैब्रिक चुन रही हैं।

गुलाबी साड़ी

anupama pink sadi

रूपाली गांगुली की ये साड़ी हर उम्र की महिला पर जचेगी। पिंक कलर की इस साड़ी पर गोटा पत्ती का काम किया गया है। राजस्थानी लुक की इस साड़ी के साथ कंट्रास्ट में आप किसी भी रंग का ब्लाउस कैरी कर सकती हैं।.

लाल साड़ी फेस्टिव लुक

anupama red sadi

अगर आप नई दुल्हन है और अपने लुक को क्लासी बनाना चाहती हैं तो आपके लिए रुपाली का ये लुक परफेक्ट है। लाल रंग की इस साड़ी में बॉर्डर और सिंपल ब्लाउज उनकी सादगी को निखार रहा है।

ब्लैक साड़ी

anupama black sadi

पार्टी में अक्सर क्लासी लुक हर कोई चाहता है, तो फिर इसके लिए ये ब्लैक साड़ी एक दम परफेक्ट है। ब्लैक के ऊपर गोल्डन वर्क वाली ये साड़ी नवेली बहू पर खूब खिलेगी। इस तरह की साड़ी के साथ गले में चोकर कैरी कर सकती हैं।

गोल्डन कलर साड़ी

anupama golden sadi

आप सिंपल साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं, तो आप ब्लैक और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन की सिंपल साड़ी वियर कर सकती हैं। गोल्डन बेस में काले रंग की लाइन इस साड़ी को परफेक्ट पार्टी मोड में ले जा रही है। ये साड़ी किसी भी पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है।

अनुपमा उर्फ़ रुपाली गांगुली हर महिला के लिए इंस्पिरेशन है। इसलिए आज हमने आपके साथ उनकी साड़ी कलेक्शन शेयर किये है। यहाँ ऊपर दी गई साड़ियाँ आप हर फंक्शन के लिए ट्राय कर सकती है। इस साड़ी को पहनकर आप किसी अप्सरा से कम नहीं लगेगी। ये साड़ी आपको रॉयल लुक देगी। सब आपकी तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे।