शादी हो या फेस्टिवल ट्राय करे ये एयरिंग्स और पाए ग्लैमरस लुक
शादी या फैस्टिवल, पर अक्सर महिलाएं ट्रेडिशनल कपड़े पहनना पसंद करती हैं और ट्रेडिशनल आऊटफिट्स की ग्रेस बिना ज्यूलरी के अधूरी है। जब तक पारंपरिक कपड़ों के साथ मैचिंग एक्सैसरीज और ज्यूलरी न पहनी जाए आपकी लुक कम्प्लीट नहीं होती।
शादियों में पहना जाने वाला पारंपरिक हार हमेशा दुल्हन की खास पसंद होता है लेकिन धीरे-धीरे ये ट्रेंड बदलता जा रहा है। जी हाँ आज का ज्वैलरी ट्रेंड कान के झुमकों की तरफ है। लड़कियां गले में हैवी नैकपीस की बजाय, सिर्फ कानों में हैवी से लेकर लाइटवेट झुमके ही पहन रही हैं। इन दिनो वेडिंग फैशन में झुमका काफी पसंद किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Latest Yellow Kurti Design: फॅमिली फंक्शन हो या फिर ऑफिस, ट्राय करे ये लेटेस्ट येलो कुर्ती डिज़ाइन
ट्रेडिशनल गोल्डन झुमका

ट्रेडिशनल गोल्डन झुमका के डिजाइन नेचर से इस्पायर्ड होते हैं। सोने में भी महिलाएं इस तरह के ट्रेडिशनल झुमके बनवाती हैं। साऊथ की फेमस टैंपल ज्यूलरी में भी महिलाएं झुमके कैरी करना पसंद करती हैं। जब घर में कोई धार्मिक समारोह, शादी या गोद भराई जैसी रस्मों वाला फंक्शन हो तो ट्रैडीशनल आऊटफिट्स के साथ गोल्डन झुमके कैरी किए बहुत खूबसूरत लगते हैं।
चांदीबली झुमके

अनीता डोंगरे के झुमके ज्यादातर चांदीबली से इंस्पायर्ड होतीं हैं। वहीं जब बात दुल्हन की ज्वैलरी की होती है तब अनीता डोंगरे की ज्वैलरी का अपने आप में एक रॉयल लुक होता है। इनकी चांदबली डिज़ाइन राजस्थान के छोटे-छोटे पोल्का झुमकियों से प्रेरित होती है।
ये भी पढ़ें: मोतियों से बनी ये ज्वेलरी आपके लुक में चार-चाँद लगा देगी, देखिये इनके स्टाइलिश कलेक्शन
टेराकोटा और मीनाकारी झुमके
ये झुमके आजकल की यंग गर्ल्स को बहुत पसंद आ रहे हैं क्योंकि ये बहुत ही कलरफुल होते हैं और हर तरह की ड्रैस के साथ मैच हो जाते हैं। इन हैंडमेड ईयररिंग्स को कैरी करना आसान है और ये ज्यादा महंगे भी नहीं होते। टेराकोटा और मीनाकारी में आपको प्रकृति से प्रेरित जैसे जानवर, पौधे, पत्तियां और फूल आदि के ढेरों डिजाइन्स मिल जाएंगे।
पन्ना ज्वैलरी

भारत में पन्ना ज्वैलरी को खूबसूरती से डिज़ाइन करने में नीरव मोदी का नाम सबसे पहला है। नीरव मोदी अपनी ज्वैलरी में हमेशा कुछ न कुछ नया करते हैं। उनके ज्वैलरी डिजाइन मे हमेशा एक ग्लोबल विजिन नजर आता है। नीरव के अलावा शायद ही कोई पन्ना ज्वैलरी के रंगों से खेलता हो।
ये भी पढ़ें:
- Lahenga Designs: लहंगे के खूबसूरत डिज़ाइन जो हर तरह के फंक्शन के लिए है बेस्ट
- इन Long कुर्ती को पहन कर बढ़ेगी आपकी खूबसूरती, बेहद कम कीमत में बेमिसाल लुक
- ट्राई करें ये लेटेस्ट कंगन डिजाइन, 10 गुना ज्यादा खूबसूरत दिखेंगे आपके हाथ
- रिंग्स के ये खूबसूरत डिज़ाइन बनाएंगे आपके लुक को परफेक्ट
- थोक में कपड़ा लेना है तो चले जाएं दिल्ली के ये 5 मार्केट, लहंगे से लेकर सूट सब कुछ थोक के भाव
- Business Idea: सिर्फ 2 हजार लगाकर शुरू यह बिज़नेस, 4 लाख तक की होगी कमाई! सरकार भी देगी मदद
- Latest Yellow Kurti Design: फॅमिली फंक्शन हो या फिर ऑफिस, ट्राय करे ये लेटेस्ट येलो कुर्ती डिज़ाइन


