मेथी के पत्तों से घर पे बनाये नैचरल हेयर कलर, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी

ज्यादातर लोगों के लिए, बालों को रंगना बालों की देखभाल की दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कुछ लोग भूरे बालों को छिपाने के लिए हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ अलग लुक के लिए हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि बाजार में मिलने वाले केमिकल हेयर कलर नुकसानदायक साबित होते हैं। ऐसे में आप मेथी के पत्तों से भी बालों का प्राकृतिक रंग बना सकते हैं।

केमिकल हेयर कलर आपके बालों को रूखा और बेजान बना देते हैं। जिस वजह से ज्यादातर लोग हर्बल हेयर प्रोडक्ट्स को पसंद करते हैं। जिनमें से एक है मेथी के पत्तों से बने बालों का रंग। मेथी के पत्ते बालों को प्राकृतिक रंग देते हैं और बालों को रेशमी-चमकदार बनाते हैं। आइए जानते हैं मेथी के पत्तों से बालों का रंग कैसे बनाएं।

मेथी के पत्तों से बनाएं बालों का रंग

बालों को कलर करने के लिए एक कप मेथी के पत्तों को धोकर पीस लें। अब इसमें एक कप हिना पाउडर, एक कप नील पाउडर मिलाएं। बालों में हेयर कलर लगाने से पहले एक चम्मच हेयर कंडीशनर और एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं।

ऐसे करें इस्तेमाल

मेथी के पत्तों से बने रंग का इस्तेमाल करने से पहले बालों को अच्छी तरह धो लें। अब मेथी के पत्तों से बने रंग को ब्रश की मदद से बालों में लगाएं और 3-4 घंटे बाद बालों को पानी से धो लें।

बालों का कलर ऐसे करें स्टोर

मेथी के पत्तों से बने हेयर डाई को स्टोर करने के लिए इसका पाउडर बना लें। इसमें मेंहदी पाउडर और नील पाउडर मिलाएं। अब इसे एक साफ बोतल में भर लें। इस बोतल को एक कागज़ में लपेट कर किसी ठंडी जगह पर रख दें। जिससे बालों का रंग खराब ना हो।

ऐसे करें अपने बालों की देखभाल

बालों में कलर लगाने के बाद बालों की खास केयर करनी पड़ती है। बालों पर केमिकल युक्त उत्पादों का प्रयोग न करें। खासतौर पर बालों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल न करें और कलर करने के तुरंत बाद धूप में जाने से बचें।