गोपालगंज: मुख्यमंत्री ने दीदी की रसोई का सदर अस्पताल में किया उद्घाटन, मरीजों को मिलेगा खाना
गोपालगंज: सदर अस्पताल में बनकर तैयार हुए दीदी की रसोई का बीते दिन मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने वर्चुअल उद्घाटन किया इसके साथ ही सीएचसी थावे में बने आरटीपीसीआर लैब का भी उद्घाटन किया गया। इसके बाद सीएम ने दीदी की रसोई तथा आरटीपीसीआर लैब का वर्चुअल निरीक्षण भी किया। दीदी की रसोई का वर्चुअल निरीक्षण करने के दौरान सीएम ने जिलाधिकारी डा.नवल किशोर चौधरी से बात कर यहां की गई व्यवस्था के बारे में जानकारी भी ली। मंगलवार से दीदी की रसोई में बना भोजन मरीजों को मिलने लगेगा।
जिले में आरटीपीसीआर लैब की सुविधा उपलब्ध हो जाने से जांच रिपोर्ट के लिए लोगों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा साथ ही सदर अस्पताल में मरीजों को दीदी की रसोई में बना भोजन भी मिलेगा।
सिविल सर्जन डा. योंगेंद्र महतो ने बताया कि सदर अस्पताल परिसर में बने दीदी की रसोई का सीएम नीतीश कुमार ने वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने दीदी की रसोई का वर्चुअल निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने दीदी की रसोई की व्यवस्था के बारे में डीएम डा. नवल किशोर चौधरी से जानकारी ली।
इसके पूर्व डीएम डा. नवल किशोर चौधरी, सदर एसडीओ उपेंद्र पाल व सीएस डा. योगेंद्र महतो ने दीदी की रसोई कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। सीएस ने बताया कि दीदी की रसोई में पौष्टिक व ललीज भोजन तैयार होगा। दीदी की रसोई में बना भोजन मरीजों को मुफ्त में दिया जाएगा। मरीजों के स्वजन तथा स्वास्थ्य कर्मी के साथ अन्य लोगों को दीदी की रसोई में सस्ते दर पर भोजन मिलेगा। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद दीदी की रसोई में कार्यरत जीविका दीदियों द्वारा बनाया गया नाश्ता कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी व कर्मियों ने किया। कार्यक्रम में डीपीएम धीरज कुमार, अस्पताल मैनेजर सिद्धार्थ कुमार भी मौजूद रहे।

