सेलिब्रिटी स्टाइल साड़ी पहनना चाहती हैं ? तो ट्राई करें ब्लाउज के यह लेटेस्ट डिजाइन

साड़ी हमारे भारतीय परंपरा के सबसे प्रमुख पहनावों में से एक है. चाहे कुंवारी लड़कियां हो या शादीशुदा महिलाएं हो सबको साड़ी पहनना काफी ज्यादा पसंद है. यूं तो मार्केट में कपड़ों के आज कई शानदार ऑप्शन आपको मिल जाते हैं लेकिन जो महत्व साड़ी का है उसकी जगह वाकई कोई नहीं ले सकता.

क्योंकि साड़ी पहनने के बाद हर महिला की सुंदरता में चार चांद लग जाते है और वह काफी पारंपरिक तरीके से खूबसूरत लगती है. यही कारण है कि तकरीबन हर भारतीय महिला के पास साड़ियों की एक अच्छी कलेक्शन मिल जाती है. लेकिन अगर आप साड़ियों के साथ कुछ मॉडर्न स्टाइल ट्राई करना चाहती हैं तो हम आपको कुछ बेहतरीन ऑप्शन बताने जा रहे हैं.

जिन्हें पहनकर आप बिल्कुल सेलिब्रिटी स्टाइल में साड़ियों को पहन सकती हैं. ऐसे में आप साड़ी पहनकर ट्रेडिशनल तो लगेंगी ही लेकिन अपने फैशन सेंस के चलते चर्चा का विषय भी बन जाएंगी

ये भी पढ़ें: Fashion Tips: रॉयल लुक के लिए ट्राई करे ये कांजीवरम साड़ी, ये रही शानदार डिज़ाइन

बैक डिजाइन

अगर आप किसी साधारण साड़ी के साथ डिजाइनर ब्लाउज को ट्राई करना चाहते हैं. तो बैक डिजाइन वाले ब्लाउज आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. जिनमें आप साड़ी के बैक में कई तरह की डिजाइन बनवा कर अपने लुक को कई गुना ज्यादा निखार सकती है.

वी नेक ब्लाउज

वी नेक ब्लाउज साड़ियों में सेलिब्रिटी स्टाइल के लिए खासा पॉपुलर है. जिसमें वी नेक लाइन और शेलो v-neck लाइन अपनी इच्छा के अनुसार बनवा सकते हैं. यह देखने में काफी ज्यादा स्टाइलिश लगता है जिसके साथ अगर आप कोई छोटा-मोटा चौकर कैरी करें तो आपकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Stylish Kurti Design : लंबी लड़कियों के लिए बेस्ट है ये कुर्ती डिज़ाइन, आप भी कीजिए ट्राई

बोट नेक ब्लाउज

बोट नेक ब्लाउज बेहद सिंपल और स्टाइलिश लगता है. जिसमें आपको गले में कुछ भी पहनने की जरूरत नहीं होती. इसे आप ऑफिस और फॉर्मल मीटिंग में भी आसानी से कैरी कर सकते हैं. बोट नेक ब्लाउज के साथ अगर आप थोड़े बड़े झुमके ट्राई करें तो यह एकदम बेहतर कंबीनेशन लगता है.

मल्टी कलर लटकन डिजाइन

अगर आप थोड़ा सा हैवी लुक चाहते हैं और डीप नेक पहनना पसंद करते हैं तो बैक लटकन डिजाइन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है. जिनमें आप बैकलेस ड्रेस में अपनी पसंद की कोई भी लटकन लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: