सीवान रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी यह साप्ताहिक स्पेशल, जानिए शेड्यूल

This weekly special will pass through Siwan railway station

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के द्वारा यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली है। जिसका लाभ सीवान रेलवे स्टेशन से गाड़ी पकड़ने वालों को भी मिलेगी। साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सीवान जंक्शन होकर ही गुजरेगी।

वहीं स्पेशल ट्रेन का सीवान जंक्शन पर पांच मिनट के लिए रुकेगी। स्पेशल ट्रेन सीवान जंक्शन से सप्ताह में एक दिन गुजरेगी।सीवान रेलवे जंक्शन होकर गुजरने वाली  साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन मेल ट्रेन है। जो अप और डाउन दोनों ट्रेनें गुजरेगी. जिसका लाभ जिले के यात्री उठा सकते है।

bhartiya railway

 इन ट्रेनों का हुआ संचालन

रेल यात्रियों की सुविधा के लिये गाड़ी संख्या 03121/03122 सियालदाह- लालकुआं- सियालदाह के मध्य वाया छपरा, सीवान जंक्शन तथा भटनी जंक्शन से होकर स्पेशल साप्ताहिक गाड़ी का संचालन होगा. वहीं गाड़ी संख्या 03121 सियालदाह- लालकुआं साप्ताहिक गाड़ी का संचलन प्रत्येक रविवार को 06 नवम्बर एवं 13 नवम्बर 2022 को 02 फेरों में किया जायेगा।

विशेष गाड़ी संख्या 03121 सियालदाह-लालकुआं विशेष गाड़ी 06 नवम्बर 2022 को सियालदाह से 23:50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन वर्धमान से 01:34 बजे, दुर्गापुर से 02:28 बजे, आसनसोल से 03:20 बजे, चितरंजन से 03:47 बजे, मधुपुर जंक्शन से 04:50 बजे, जसीडीह से 05:30 बजे, झाझा से 06:30 बजे, किऊल से 07:18 बजे, बरौनी से 08:50 बजे, शाहपुर पटोरी से 09:42 बजे, हाजीपुर से 10:45 बजे, छपरा से 12:15 बजे और सीवान रेलवे स्टेशन पर 13:20 बजे आगमन होगा।

वहीं 13:25 में गाड़ी अगले स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी। गाड़ी सीवान से भटनी 14:42 बजे, गोरखपुर से 17:25 बजे, लखनऊ से 23:05 बजे तीसरे दिन शाहजहांपुर से 01:50 बजे, बरेली से 02:55 बजे छूटकर 05:00 बजे लालकुआं पहूँचेगी. वहीवापसी यात्रा में विशेष साप्ताहिक गाड़ी संख्या 03122 लालकुआं-सियालदाह प्रत्येक मंगलवार को 08 नवम्बर एवं 15 नवम्बर 2022 को लालकुआं से 08:00 बजे, बरेली से 10:25 बजे, शाहजहांपुर से 11:35 बजे, लखनऊ से 14:10 बजे,गोरखपुर से 19:05 बजे,भटनी से 20:15 बजे, सीवान रेलवे स्टेशन पर 21:15 बजे आगमन होगा।

जहां गाड़ी 21:20बजे प्रस्थान कर जाएगी. वही गाड़ी छपरा से 22:50 बजे, दूसरे दिन हाजीपुर से 00:20 बजे, शाहपुरपटोरी से01:07 बजे, बरौनी से 02:20 बजे, किऊल से . 03:42 बजे, झाझा से 05:05 बजे,जसीडीह से 05:49 बजे, मधुपुर जंक्शन से 06:16 बजे, चितरंजन से07:11 बजे, आसनसोल से 08:37 बजे, दुर्गापुर से 09:10 वर्धमान से 10:54 बजे छूटकर 13:15 बजे सियालदाह पहूँचेगी।

क्या कहते हैं जनसंपर्क अधिकारी?

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने न्यूज18 लोकल को बताया कि पर्व को लेकर परदेस से लोग अपने गांव पहुंचे हुए है। पर्व समाप्त होने के पश्चात वह लोग पुनः प्रदेश के लिए निकल रहे हैं. यात्रियों को भीड़ से काफी दिक्कत हो रही है।

यात्री सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। जिसका लाभ यात्री ले सकते हैं। वहीं उन्होंने बताया कि चलाई जा रही इस गाड़ी की संरचना में शयनयान श्रेणी के 12, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी 06, तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जाएंगे।

new batch for bpsc by perfection ias
प्रमोटेड कंटेंट