Elon Musk ने भोजपुरी में ट्वीट करके लिखा ‘लॉलीपॉप लागेलु’, झांसे में आ गए भोजपुरी सिंगर, जानिए मामला

elon musk viral tweet in bhojpuri

दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन और टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क ने जबसे ट्विटर को खरीदा है तभी से वे लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अरबपति बिजनेसमैन ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट के पहले वाले कर्मचारियों की छटनी भी शुरू कर दी है जिसे लेकर तमाम तरह की बातें हो रही हैं।

मस्क द्वारा खरीदा गए ट्विटर में कई तरह के बदलाव हो रहे हैं और सबसे ज्यादा चर्चा में हैं इसका ब्लू टिक वाला निशान। ये जिस किसी भी प्रोफाइल पर होता है, उसे वेरीफाइड माना जाता है लेकिन अब इस निशान से कुछ फेक अकाउंट भी देखने को मिल रहे हैं।

चौकाने वाली बात ये है कि नीले वाले सही निशान के शिकार खुद एलन मस्क हुए हैं। जी हां, ट्विटर पर उनके नाम की भी एक फेक प्रोफाइल बनी हुई है और इस पर ब्लू टिक भी है।

एलन मस्क के ट्विटर अकाउंट पर पवन सिंह का गाना

एलन मास्क के ब्लू टिक वाले फेक अकाउंट से हाल ही में कुछ ट्वीट वायरल हुए हैं जिनमें से एक भोजपुरी गाना लॉलीपॉप लागे वाला ट्वीट भी है।

Pawan Singhs song on Elon Musk Twitter account
एलन मस्क के ट्विटर अकाउंट पर पवन सिंह का गाना

दरअसल, बीते दिन सुबह एलन मस्क नाम के ट्विटर हैंडल से एक भोजपुरी गाने की कुछ पंक्तियां कमरिया करे लपालप, की लॉलीपॉप लागेलू’ को पोस्ट किया गया। इसके तुरंत बाद पवन सिंह ने आज अपने आधिकारिक अकाउंट पर से रिट्वीट किया।

फेक अकाउंट के झांसे में आए पवन सिंह

पावर स्टार ने खुशी को बयां करते हुए लिखा, ‘एलॉन मस्क, ट्वीटर और 8 डॉलर की चर्चा में भोजपुरी की भी एंट्री हो गयी है। शायद ये मेरा गाना इस गरमा-गरम बहस में कुछ ठंडक पहुँचा सके।

Pawan Singh came under the guise of fake account
फेक अकाउंट के झांसे में आए पवन सिंह

जय हो @elonmusk.’ यानी इस फेक अकाउंट के झांसे में अब असली ट्विटर की प्रोफाइल रखने वाले मशहूर एक्टर भी आ रहे हैं।

एलन मस्क के यूं मजे ले रहे लोग

पवन सिंह के पोस्ट पर तमाम लोग उनके मजे ले रहे हैं। आपको बता दें कि लॉपीपॉप लागे लू वाले पोस्ट से पहले इसी फेक अकाउंट से कई तरह के ट्वीट हिंदी में वायरल हुए हैं।

इन्हीं में से एक यूजर ने पावर स्टार को फर्जी ट्विटर प्रोफाइल के बारे में बताया है कि ‘ये किसी @iawoolford का अकाउंट हैं जिन्होंने तंज में अपना डिस्प्ले नेम एलन मस्क रख लिया है।

Recently some tweets from the fake account of Elan Mask with blue tick went viral
एलन मास्क के ब्लू टिक वाले फेक अकाउंट से हाल ही में कुछ ट्वीट वायरल हुए

असली वाला ये है @elonmusk भैया…’ वहीं एक ने लिखा, ‘शायद पवन सिंह के गाने सुनकर एलन मस्क को कुछ रिलेक्स मिल जाए।

क्योंकि ट्विटर का नुकसान होने बाद मस्क जी थोड़े मूड में आ गए है।’ एक ने लिखा, ‘पवन भैया एलान मस्क सबसे बड़का झूठा है। फेक है…’

एलन मस्क ने ट्विटर से निकाले कई भारतीय कर्मचारी

वहीं दूसरी ओर एलन मस्क के मालिक बनते ही ट्विटर ने भारत में अपने ज्यादातर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इस छंटनी से पहले भारत में कंपनी के 200 से अधिक कर्मचारी काम रहे थे।

ट्विटर में जारी छंटनी को लेकर कंपनी के प्रमुख एलन मस्क ने कहा है कि उनके पास और कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने ट्विटर पर छंटनियों की खबर पर मुहर लगाई है।

इसी बीच हाल ही में अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एलन मस्क के ट्विटर खरीदने पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हम सभी इस बारे में चिंतित हैं कि एलन मस्क ने एक ऐसा संगठन (ट्विटर) खरीदा है, जो दुनियाभर में झूठ बोलता है। अमेरिका में अब कोई एडिटर नहीं है। हम कैसे उम्मीद करें कि बच्चे यह समझने में सक्षम होंगे कि दांव पर क्या लगा है?

new batch for bpsc by perfection ias
प्रमोटेड कंटेंट