बिहार: हत्यारोपी के दरवाजे पर जलाया लड़के का बॉडी, प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटने से हुई थी मौत
बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी घटना सामने आई है जहाँ शुक्रवार को एक युवक की हत्या हुई थी अब पीड़ित परिवार ने लड़के के डेड बॉडी को आरोपी के दरवाजे पर जलाया है। इस घटना के बाद से पुरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है पुलिस की कई दल की गांव में शांति कायम रखने के लिए तैनाती भी की गई है।
मालूम हो कि प्रेमी युवक को आरोपियों ने पहले मिलने के लिए बुलाया, फिर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया, नाखून उखाड़े। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनो ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी तड़के सुबह मौत हो गई।
मामला मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के ररेपुरा रामपुर साह का है। यहां के रहने वाले सौरभ कुमार की सोनवर्षा में शुक्रवार की रात प्रेम प्रसंग में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट के दौरान उसका गुप्तांग भी काट दिया गया। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर पोस्टमार्टम से शव आने के बाद देवरिया रोड को जाम कर प्रदर्शन किया। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हैं। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर लिया है, परिजनों ने हत्या के आरोप में नामजद शिकायत दर्ज कराया है। कांटी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या की बात सामने आई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

