बिहार में सोनपुर मेला को लेकर चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, यहाँ देखिये पूरी लिस्ट
सोनपुर में आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। लोगों की भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा 7 और 8 नवम्बर को चार जोड़ी मेला स्पेशल सवारी गाड़ियों का परिचालन सुनिश्चित किया गया है।
इसके साथ ही आपको ये भी बता दें कि 7 और 8 नवंबर को छपरा-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एवं सोनपुर-बछवारा-बरौनी रेलखंड पर अस्थायी रूप से कुछ नियमित गाड़ियों का एक-एक मिनट के लिए अतिरिक्त ठहराव भी दिया जा रहा है। आइए देखें कार्तिक पूर्णिमा मेला स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट।
05202/05201 सोनपुर-मुजफ्फरपुर-सोनपुर ट्रेन
>>05202 सोनपुर-मुजफ्फरपुर कार्तिक पूर्णिमा मेला स्पेशल ट्रेन: 7 और 8 नवम्बर को सोनपुर से रात्रि 00.45 बजे खुलकर हाजीपुर, घोसवर हाल्ट, सराय, बिठौली, भगवानपुर, बेनीपट्टी, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की और रामदयालू नगर रुकते हुए 02.40 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
>>05201 मुजफ्फरपुर-सोनपुर कार्तिक पूर्णिमा मेला स्पेशल ट्रेन: 7 और 8 नवंबर को मुजफ्फरपुर से 03.00 बजे खुलकर उपरोक्त स्टेशन व हॉल्ट पर रुकते हुए 04.50 बजे सोनपुर पहुंचेगी।
05203/05204 सोनपुर-छपरा-सोनपुर ट्रेन
>05203 सोनपुर-छपरा कार्तिक पूर्णिमा मेला स्पेशल: 7 और 8 नवम्बर को सोनपुर से रात्रि 00.15 बजे खुलकर परमानन्दपुर, नयागांव, शीतलपुर, दीघवारा, अम्बिका भवानी हॉल्ट, अवतारनगर, पंचपटिया, बड़ागोपाल, डुमरी जुवारा हाल्ट, गोल्डिनगंज, छपरा ग्रामीण और छपरा कचहरी रुकते हुए 02.30 बजे छपरा पहुंचेगी।
>05204 छपरा-सोनपुर कार्तिक पूर्णिमा मेला स्पेशल: 7 और 8 नवम्बर को छपरा से 03.45 बजे खुलकर उपरोक्त स्टेशन व हॉल्ट पर रुकते हुए 06.10 बजे सोनपुर पहुंचेगी।
05205/05206 सोनपुर-पाटलिपुत्र-सोनपुर मेला स्पेशल ट्रेन
>05205 सोनपुर-पाटलीपुत्र कार्तिक पूर्णिमा मेला स्पेशल: 7 और 8 नवम्बर को सोनपुर से रात्रि 00.05 बजे खुलकर पहलेजाघाट, दीघाब्रिज हॉल्ट रुकते हुए 00.45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
>05206 पाटलिपुत्र-सोनपुर कार्तिक पूर्णिमा मेला स्पेशल: 7 और 8 नवम्बर को पाटलिपुत्र से 01.00 बजे खुलकर उपरोक्त स्टेशन व हॉल्ट पर रुकते हुए 01.40 बजे सोनपुर पहुंचेगी।
05251/05252 सोनपुर-पाटलिपुत्र-सोनपुर मेला स्पेशल ट्रेन
>05251 सोनपुर-पाटलिपुत्र कार्तिक पूर्णिमा मेला स्पेशल ट्रेन: 7 और 8 नवम्बर को सोनपुर से 02.00 बजे खुलकर पहलेजाघाट, दीघाब्रिज हॉल्ट रुकते हुए 02.35 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
>05252 पाटलिपुत्र-सोनपुर कार्तिक पूर्णिमा मेला स्पेशल ट्रेन: 7 और 8 नवंबर को पाटलिपुत्र से 03.05 बजे खुलकर उपरोक्त स्टेशन एवं हॉल्ट पर रुकते हुए 03.45 बजे सोनपुर पहुंचेगी।
इन ट्रेनों का होगा एक-एक मिनट का ठहराव (मुजफ्फरपुर-सोनपुर रेलखंड पर रुकने वाली ट्रेनें)
>15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस का रामदयालूनगर, तुर्की, कुढ़नी, गोरौल, भगवानपुर, सराय एवं घोसवर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
> 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 15202 रक्सौल-हाजीपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का रामदयालूनगर, तुर्की, कुढ़नी, सराय एवं घोसवर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
>15515 रक्सौल-दानापुर एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस का रामदयालूनगर, तुर्की, कुढ़नी, गोरौल, भगवानपुर, सराय, घोसवर एवं सोनपुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
>14015 रक्सौल-आनंद विहार सदभावना एक्सप्रेस का रामदयालूनगर, तुर्की, कुढ़नी, गोरौल, भगवानपुर, सराय एवं घोसवर स्टेशनों केवल 7 नवंबर 2022 को ठहराव दिया गया है।
>>18181 टाटा-थावे एक्सप्रेस का रामदयालूनगर, तुर्की, कुढ़नी, गोरौल, घोसवर एवं सोनपुर स्टेशनों पर केवल 8 नवंबर 2022 को ठहराव दिया गया है।
सोनपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर रुकने वाली ट्रेनें
>11123 ग्वालियर-बरौनी मेल का घोसवर, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की एवं रामदयालूनगर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
>15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस का घोसवर, सराय, भगवानपुर, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की एवं रामदयालूनगर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
>14016 आनंद विहार-रक्सौल सदभावना एक्सप्रेस का घोसवर, सराय, भगवानपुर, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की एवं रामदयालूनगर स्टेशनों पर केवल 7 नवंबर 2022 को ठहराव दिया गया है।
>14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस का घोसवर, सराय, कुढ़नी, तुर्की एवं रामदयालूनगर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
>15516 दानापुर-रक्सौल एक्सप्रेस का सोनपुर, घोसवर, सराय, भगवानपुर, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की एवं रामदयालूनगर स्टेशनों परठहराव दिया गया है।
>11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर पवन एक्सप्रेस का घोसवर, सराय, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की एवं रामदयालूनगर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
सोनपुर-छपरा रेलखंड पर रुकने वाली ट्रेनें
>11123 ग्वालियर-बरौनी मेल एवं गाड़ी सं. 15027 हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस का परमानंदपुर, नयागांव, शीतलपुर, अवतारनगर, बड़ागोपाल एवं गोल्डिनगंज स्टेशनों पर रुकेगी।
> 14015 रक्सौल-आनंद विहार सदभावना एक्सप्रेस का परमानंदपुर, नयागांव, शीतलपुर, अवतारनगर, बाड़ागोपाल एवं गोल्डिनगंज स्टेशनों पर केवल 7 नवंबर 2022 को रुकेगी।
>19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस का परमानंदपुर, नयागांव, शीतलपुर, दिघवारा, अवतारनगर, बड़़ागोपाल एवं गोल्डिनगंज स्टेशनों पर केवल 7 नवंबर 2022 को रुकेगी।
>15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस का परमानंदपुर, नयागांव, शीतलपुर, दिघवारा, अवतारनगर, बड़़ागोपाल एवं गोल्डिनगंज स्टेशनों पर केवल 8 नवंबर 2022 को रुकेगी।
>14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस का सोनपुर, परमानंदपुर, नयागांव, शीतलपुर, दिघवारा, अवतारनगर, बड़ागोपाल एवं गोल्डिनगंज स्टेशनों पर केवल 7 नवंबर को रुकेगी।
>14649 जयनगर-अमृतसर सरयु जमुना एक्सप्रेस का सोनपुर, परमानंदपुर, नयागांव, शीतलपुर, दिघवारा, अवतारनगर, बड़ागोपाल एवं गोल्डिनगंज स्टेशनों पर केवल 8 नवंबर को रुकेगी।
छपरा-सोनपुर रेलखंड पर ठहरने वाली ट्रेनें
>11123 ग्वालियर-बरौनी मेल का गोल्डिनगंज, बड़ागोपाल, अवतारनगर, शीतलपुर, नयागांव तथा परमानंदपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
> 4674 शहीद एक्सप्रेस का गोल्डिनगंज, बड़ागोपाल, अवतारनगर, दिघवारा, शीतलपुर, नयागांव, परमानंदपुर एवं सोनपुर स्टेशन पर केवल 7 नवंबर 2022 को रुकेगी।
>14650 सरयु जमुना एक्सप्रेस का गोल्डिनगंज, बड़ागोपाल, अवतारनगर, दिघवारा, शीतलपुर, नयागांव, परमानंदपुर एवं सोनपुर स्टेशन पर केवल 8 नवंबर 2022 को रुकेगी।
सोनपुर/हाजीपुर-बछवारा रेलखंड पर रुकने वाली ट्रेनें
>14618 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस का चकसिकंदर और सहदेई बुजुर्ग स्टेशनों पर एक-एक मिनट का ठहराव दिया गया है।


