Indian Railways: अब रेलवे में बिना टिकट कीजिए सफर, नहीं रोकेगा TTE; जाने लीजिए नया नियम

अब रेलवे में बिना टिकट यात्रा से नहीं रोकेगा टीटीई, जानें क्या है नया नियम

भारत में रेलवे एक लाइफलाइन है, हर रोज लाखों लोग रेलवे से एक से दूसरे जगह का यात्रा करते है। ऐसे में रेल में टिकट पाना एक मसक्क्त से कम नहीं होता है। ऐसे में अगर आप रेल से यात्रा करते है तो यह खबर आपके लिए ही है, तो आइए विस्तार से जानते है। 

कई बार हम ट्रैन में बिना टिकट के ही चढ़ जाते है और फिर बाद में TTE परेशान करते है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अगर आपके पास टिकट नहीं है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बिना रिजर्वेशन (Reservation Rules) के भी अपनी यात्रा कर सकते हैं।  

क्या है नया नियम 

नियम के नियम के मुताबिक अगर आपके पास रेल यात्रा के लिए पहले से रिजर्वेशन नहीं है तो आपके पास केवल तत्काल टिकट के रूप में ही एक विकल्प होता है लेकिन तत्काल में टिकट कन्फर्म होना कितना मुश्किल है किसी से छुपा नहीं है। ऐसे में आप बस प्लेटफार्म टिकट लेकर ट्रैन में चढ़ सकते है। 

आप ट्रेन में टिकट चेकर (TTE) के पास जाकर अपना टिकट बनवा सकते हैं. फिर TTE आपसे गन्तव्य स्थल पूछेगा, और वहां तक का टिकट बना देगा. साथ ही आप TTE को कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं। 

सफर से नहीं रोक सकता TTE

आपको बता दे कि ट्रैन में मौजूद TTE आपको ऐसा करने से रोक नहीं सकता है, हालाँकि अगर सीट खाली नहीं है तो आपको रिज़र्व सीट नहीं मिल पायेगा। अगर आपके पास रिजर्वेशन नहीं है, तो ऐसी स्थिति में यात्री से 250 रुपए पेनाल्टी चार्ज के साथ आप यात्रा का कुल किराया देकर टिकट बनवा लें। 

आपको बता दें कि प्लेटफॉर्म टिकट (Platform Ticket) यात्री को ट्रेन में चढ़ने का पात्र बना देता है. साथ ही यात्री को उसी स्टेशन से किराया चुकाना होगा, जहां से उसने प्लेटफॉर्म टिकट लिया है. किराया वसूलते समय डिपार्चर स्टेशन भी उसी स्टेशन को माना जाएगा.