पटना कालेज के खाते से उड़ गए 62.80 लाख रूपए, बैंक की मिलीभगत की आशंका, FIR दर्ज
पटना कालेज के मुख्य बैंक खाते से गुजरात की एक सब्जी कंपनी ने 62.80 लाख रुपये निकाल लिए और किसी को भनक तक नहीं लगी, मामले का खुलाशा तब हुआ जब 17 जुलाई को कालेज प्रबंधन ने किसी व्यक्ति को 16 हजार का चेक दिया, लेकिन वह बाउंस कर गया। इस प्रकरण के बाद कॉलेज के बैंक खाते का स्टेटमेंट मनाया गया जिसमे महज 13 हज़ार रूपए ही मौजूद थे।
बैंक स्टेटमेंट के माध्यम से पता लगा कि ग्रीन वेजिटेबल कंपनी गुजरात की ओर से 62 लाख 80 हजार रुपये की निकासी की गई है और पैसे निकालने के लिए जिस चेक का इस्तेमाल किया गया था वह अभी भी कालेज के लाकर में सुरक्षित है। कालेज प्राचार्य ने इंडियन बैंक पटना विश्वविद्यालय शाखा प्रबंधक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है।
मामले में 19 जुलाई तक बैंक शाखा की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने के बाद 19 जुलाई को ही बैंक के जोनल मैनेजर को पत्राचार कर मामले की जानकारी देते हुए राशि रिकवरी के लिए लिखा गया। बैंक की ओर से कार्रवाई नहीं होता देख 20 जुलाई को पटना कालेज के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार ने पीरबहोर थाने में आवेदन देकर इंडियन बैंक पटना विश्वविद्यालय शाखा के प्रबंधन के खिलाफ एफआइआर कराई है।
पटना कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि 50 हजार से अधिक कि कोई भी रकम निकालने से पहले बैंकों द्वारा सूचित करना है, लेकिन इतनी बड़ी राशि निकासी के बाद भी बैंक प्रबंधन की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई। बैंक की मिलीभगत के कारण ही इतनी बड़ी राशि की निकासी की गई है। मामले में FIR कराई गई है।

