बिहार: महिलाओं से 150 करोड़ रुपए ठगने वाला शातिर गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर करता था फर्जीवाड़ा

पिछले दिनों बिहार के महिलाओं से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया था और अब इस मामले में बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस ठगी करने वाले गिरोह को मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इन ठगों ने मदर टरेसा नामक संस्था (Mother Teresa NGO) के नाम से सहायता समूह बनाकर करीब पांच हजार महिलाओ से नौकरी और रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी की है।

ठगी को लेकर किए गए एक अनुमान के मुताबिक महिलाओं से करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये की ठगी हुई है, इस गिरोह के सरगना ब्रजेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस उसके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार करने में सफल रही है।

महिलाओं ने किया था प्रदर्शन

बता दे की पिछले दिनों ठगी का खुलाशा होने के बाद शिकार होने वाली महिलाओं ने मधुबन थाना, चकिया में एनएच 28 को जाम कर करने के बाद समाहरणालय के सामने प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया था। इस विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आयी और इस घटना को अंजाम देने वाले मास्टर माइंड ब्रजेश यादव को गिरफ्तार किया।

इस तरह से होता था ठगी

ठग गिरोह बिहार के पांच जिलों में मदर टेरेसा ट्रस्ट के नाम पर गरीब और अनपढ़ महिलाओ को विभिन्न नॉन बैंकिंग संस्थानों से तीस-तीस हज़ार रुपये का लोन दिलवाता था और फिर उसमें से 22500 रुपये अपने खाते में जमा करवाता था। फिर उसी रूपए में से महिलाओं को 2500 रूपए महीने देता था। इसी प्रक्रिया में पांच हजार से अधिक महिलाओ को जोड़ 22 महिलाओं का एक एक ग्रुप बनाता था।

मोतिहारी एसपी ने बताया की अभी तक के अनुमान में करीब 11 करोड़ से अधिक रुपये की ठगी का मामला सामने आया है, हांलाकि असली आकड़े की पुष्टि पुलिस द्वारा जांच के बाद हो पायेगी। इस वक्त पुलिस इस गिरोह के ठगी मॉड्यूल को खंगाल रही है।