दिल्ली से बिहार जाने वालों के लिए रेलवे का तोहफा, भारतीय रेल ने आठ स्पेशल ट्रेन का किया ऐलान
त्योहार का सीजन शुरू हो गया है और इसी के साथ बिहार के उन लोगों का घर आना भी शुरू हो गया है जो बिहार से बाहर दूसरे प्रदेशों में रहते है। आमतौर पर लाखों बिहारी हर साल दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के मौके पर अपने प्रदेश वापस लौटते है।
ऐसे में इस दौरान ट्रेनों में काफी भीड़ होती है और टिकटों की भारी किल्लत भी होती, टिकट नहीं मिलने के कारण हजारों लोग अपने घर वापस लौट नहीं पाते है। इसी को देखते हुए हर साल भारतीय रेल त्यौहार स्पेशल ट्रेन चलाती है।

रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेन का ऐलान
इस साल भी ऐसी समस्याओं से निपटने और यात्रियों को सहूलियत देने के लिए इंडियन रेलवे (Indian Railway) ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, आज हम बात कर रहे है दिल्ली से बिहार के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के बारे में।
इस दिन से होगा शुरू
मिली जानकारी के मुताबिक ये 8 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें 20 अक्टूबर से शुरू होंगी, यानी यात्री दिवाली से लेकर छट तक अपने घरों में मनाने के लिए इन ट्रेनों का टिकट कटवा सकते हैं, इसे यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

जानिए क्या होगा रूट
भारतीय रेलवे द्वारा दिल्ली (Delhi) से बिहार (Bihar) के बीच आठ स्पेशल ट्रेन का एलान किया गया है, ये ट्रेनें मुरादाबाद मंडल के मुरादाबाद, बरेली, चंदौसी, सीतापुर, शाहजहांपुर आदि स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।
यही नहीं इन ट्रेनों के चलने से लखनऊ, बनारस, दरभंगा, सहरसा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर जाने वालों को भी काफी सहूलियत मिलेगी. वे यहां पर जाने के लिए इन ट्रेनों का चुनाव कर सकते हैं, इन ट्रेनों के विषय में डिटेल में जानकारी इंडियन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से कुछ समय में पायी जा सकती है।

