बिहार के भागलपुर से आनंद विहार के लिए चलने लगी पूजा स्पेशल ट्रेनें, फटाफट कराए रिजर्वेशन

Pooja Special Train Started Between Bhagalpur And Anvt

आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलने लगी है। यह त्योहार में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर चलायी गयी है।

त्योहार पर अब परदेस से घर लौटने वालों को राहत मिलेगी। ट्रेन नंबर 04002/04001 आनंद विहार-भागलपुर-आनंद विहार पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कुछ दिन पहले हुई थी।

Pooja special train started running between Anand Vihar Terminal to Bhagalpur
आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलने लगी

प्रत्येक गुरुवार को रात 7 बजे आनंद विहार से खुलेगी ट्रेन

इधर, ट्रेन नंबर 04002 आनंद विहार-भागलपुर पूजा स्पेशल 29 सितंबर को आनंद विहार टर्मिनल से खुली और यह शुक्रवार को भागलपुर पहुंची। हालांकि, यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से काफी लेट पहुंची।

इस कारण शुक्रवार को भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए खुलने में देरी हुई। 04001 नंबर की यह ट्रेन 10 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को आनंद विहार से शाम 7.05 बजे खुलेगी।

Train will leave from Anand Vihar every Thursday at 7 pm
प्रत्येक गुरुवार को रात 7 बजे आनंद विहार से खुलेगी ट्रेन

04001 भागलपुर-आनंद विहार पूजा स्पेशल भागलपुर से रोजाना शाम 7.45 बजे 11 नवंबर तक चलेगी।

इन तीन दिनों को एक ही पाली में खुलेंगे रिजर्वेशन काउंटर

रेलवे का आरक्षण काउंटर आमतौर पर दो पालियों में संचालित होते हैं मगर, दुर्गापूजा के मौके पर यह सोमवार से बुधवार तक केवल एक पाली में सुबह 8 बजे से 2 बजे तक खुले रहेंगे।

दूसरी पाली यानी, दिन के दो बजे से रात आठ बजे तक आरक्षण काउंटर बंद रहेंगे। दुर्गा पूजा के दौरान छुट्टी में यह इंतजाम किये गये हैं।

इसके अलावा दीवाली व कालीपूजा में भी एक ही पाली में आरक्षण काउंटर खुले रहेंगे। यह जानकारी पूर्व रेलवे के सीपीआरओ एकलब्य चक्रवर्ती ने दी है।

new batches for bpsc
प्रमोटेड कंटेंट