बिहार की बेटियों को ग्रेजुएशन पास करने पे सरकार दे रही 50 हजार रुपए, जाने कैसे होगा आवेदन

Government Is Giving 50000 Rupees To The Daughters Of Bihar

बिहार में स्नातक पास छात्राओं को राज्य सरकार की तरफ से स्कॉलरशिप दी जा रही है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत राज्य में ग्रेजुएशन पास लड़कियों को सरकार की तरफ से प्रोत्साहन राशि के रूप में 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

इस योजना के तहत छात्राओं को सही समय पर प्रोत्साहन राशि मिल जाये इसके लिए एक पोर्टल भी लॉन्च किया गया है।

पोर्टल पर करना होगा आवेदन

राज्य सरकार के इस स्कॉलरशिप स्कीम के तहत पहले छात्राओं के खाते में रुपये पहुंचने काफी समय लग जाता था। पर अब लॉन्च किए गए नए पोर्टल की मदद से पैसा आसानी से आ पाएगा।

50-50 thousand rupees will be given as incentive under the Chief Minister Kanya Utthan Yojana.
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत प्रोत्साहन राशि के रूप में 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे

छात्राओं को बस मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन के लिए बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए पोर्टल पर आवेदन देना होगा। उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा यह पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिसकी मदद से अब स्टूडेंट्स आसानी से अप्लाई कर सकेंगे।

32.14 करोड़ रुपये जारी

बिहार में कन्याओं के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई थी। इस प्रोत्साहन राशि के लिए विवाहित एवं अविवाहित कोई भी महिला आवेदन कर सकती है।

बस शर्त इतनी है कि उन्होंने बिहार के किसी सरकारी विश्वविद्यालय से स्नातक किया हो। इस योजना के लिए राज्य सरकार द्वारा 32.14 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।

The girl students just have to apply on the portal issued by the Bihar government.
छात्राओं को बस बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए पोर्टल पर आवेदन देना होगा

छात्राओं द्वारा प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों के फॉर्म को उच्च शिक्षा निदेशालय भेजा जाएगा। वहीं से कॉलेज के नाम पोर्टल पर चढ़ाए जाएंगे।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार अगर आवेदन के बाद अगर स्कॉलरशिप की राशि देने में विश्वविद्यालय की तरफ से देरी की जाती है तो उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1- बिहार मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना में आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- edudbt.bih.nic.in पर जाएं.

स्टेप 2-वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3- इसके बाद ‘मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना – मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना में आवेदन’ के लिंक पर जाएं.

स्टेप 4- अब Apply Online के ऑप्शन पर जाएं.

स्टेप 5- वेबसाइट पर आवेदन की लिंक दिखाई देगी.

स्टेप 6- इसमें मांगी गई डिटेल्स भरकर अप्लाई करें.

स्टेप 7- आवेदन के बाद प्रिंट लेना ना भूलें.

new batches for bpsc
प्रमोटेड कंटेंट