बिहार के ट्रेन में झपट्टा मारकर मोबाइल छिनतई करना पड़ा महंगा, 15KM तक चोर को लटकाये रखा, वीडियो वायरल

Mobile Snatching In Train Gone Wrong In Begusarai Video Viral

बिहार में झपट्टामार चोरों की संख्या बढ़ती जा रही है। आए दिन चोरी के ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जब चोर ट्रेन के गेट और खिड़की से मोबाइल छिन लेते हैं। लेकिन जब ये चोर लोगों के हाथ लग जाते हैं तो उन्हें भारी कीमत भी चुकानी पड़ती है।

ऐसा ही एक मामला बेगूसराय में हुआ जब चोर ने ट्रेन की खिड़की से मोबाइल छीनने की कोशिश की तो वो यात्री के हत्थे चढ़ गया। फिर उसके साथ कुछ ऐसा हुआ की आप की रूह कांप जाएगी।

Mobile thief kept hanging in a moving train for 15KM
चलती ट्रेन में 15KM तक मोबाइल चोर को लटकाए रखा

चोर को खगड़िया तक ले गया 

दरअसल बरौनी कटिहार रेल खंड पर समस्तीपुर कटिहार पैसेंजर ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री का ट्रेन की खिड़की से मोबाइल झपट्टा मारने की कोशिश में चोर यात्री के हत्थे चढ़ गया।

खिड़की के अंदर झपट्टा मार चोर का दोनों हाथ खींचकर यात्री ने उसे ट्रेन में लटकाये रखा और खगड़िया तक ले गया। जहां उसे खगड़िया रेल थाना को सुपुर्द कर दिया।

चोर का हाथ यात्री ने दबोच लिया 

बताया जाता है कि खगड़िया सन्हौली निवासी सत्यम कुमार परिवार के साथ सवारी गाड़ी से बेगूसराय से खगड़िया जा रहा था। ट्रेन जब साहेबपुरकमाल स्टेशन से खुलने लगी तभी पूर्व से घात लगाये झपट्टा मार चोर ने खिड़की के बाहर से अंदर हाथ डालकर सत्यम का मोबाइल छिनने का प्रयास किया।

He tried to snatch the mobile by putting his hand in the train window.
ट्रेन की खिड़की में हाथ डालकर मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगा

परंतु सत्यम ने फौरन चोर का हाथ दबोच लिया और उसका दोनों हाथ खिड़की के अंदर खींचकर चलती ट्रेन में लटकाये उसे खगड़िया तक ले गया।

हाथ न छोड़ने की गुहार लगाता रहा चोर

चोर का दोनों हाथ जब यात्री के कब्जे में आ गया तब चोर जोर-जोर से चिल्लाने लगा और हाथ न छोड़ने की गुहार लगाता रहा। अगर उसका हाथ छोड़ दिया जाता तो ट्रेन से गिरकर उसकी मौत भी हो सकती थी।

https://twitter.com/mrabhishek9386/status/1570357160059740161

इसलिए यात्री उसकी पीड़ा को अनदेखी करते हुए उसे सजा के रूप में ट्रेन में लटकाये रखा और खगड़िया पहुंचने पर उसे जीआरपी को सुपुर्द कर दिया।

झपट्टा मार गिरोह पुलिस के लिए सिरदर्द

चोर दबोचने की यह अनोखी घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। मौके वारदात से दबोचे गये झपट्टामार चोर की पहचान साहेबपुरकमाल नवटोलिया निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि साहेबपुरकमाल स्टेशन पर मोबाइल, आभूषण छिनतई की लगातार हो रही घटना ने रेल पुलिस को परेशान कर रखा है।

शाम होते ही झपट्टा मार गिरोह सक्रिय हो जाता है और किसी न किसी को शिकार बना लेता है और पकड़ में भी नहीं आता है जिससे यात्रियों में भय का माहौल बना रहता है।

new upsc batch by perfection ias
प्रमोटेड कंटेंट