बिहार को सौगात: गंगा नदी पर हर 40 किलोमीटर पर होगा एक पुल, 18 नए पुलों का निर्माण

बिहार के अलग अलग शहरों में जाम की समस्या से निजात पाने के लिए गंगा नदी पर हर 40 वें किलोमीटर पर एक पुल बनाने की योजना है, पूर्व से बिहार में 10 लेन के सिर्फ 4 पुल थे तो अब 62 लेन के 18 पुलों का निर्माण कार्य करा रही है। गांधी सेतु के समानांतर बन रहे गंगा ब्रिज के तैयार होने से पटना और से हाजीपुर की कनेक्टिविटी और भी बढ़ जाएगी, इस ब्रिज को 2024 तक पूरा कर लिया जायेगा।

बीते दिन बिहार सरकार  के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने गांधी सेतु के सुपर स्ट्रक्चर निर्माण कार्य का स्थल पर जाकर समीक्षा की, पूर्वी लें का काम मार्च 2022 तक पूरा किया जायेगा।

18 नए पुलों का हो रहा निर्माण 

महात्मा गांधी सेतु के पुराने स्ट्रक्चर को बदल कर नया स्टील का सुपरस्ट्रक्चर बनाने के साथ-साथ बिहार में इस वक्त गंगा नदी पर कुल 18 नए पुलों का निर्माण किया जा रहा है, महात्मा गांधी सेतु से ठीक बगल में भी एक सिक्स लेन ब्रिज बनाया जा है। महज 10 किलोमीटर की दूरी पर डाउनस्ट्रीम में कच्ची दरगाह – बिदुपुर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। अपस्ट्रीम की बात करें तो जेपी सेतु के समानांतर नए पुल बनने का प्रस्ताव है और उसी के 10 किलोमीटर पश्चिम दिघवारा में सिक्स लेन पुल बनाया जाना है, बख्तियारपुर से ताजपुर फोरलेन पुल का निर्माण कार्य जारी है. राजेंद्र सेतु के समानांतर सिक्स लेन ब्रिज बनाया जा रहा है।

हर 40 किलोमीटर पर एक पुल 

मुंगेर घाट पुल का दिसंबर महीने में अप्रोच रोड पूरा हो जाएगा तो दूसरी तरफ अगवानी घाट से सुल्तानगंज फोरलेन ब्रिज का निर्माण का काम जारी है। विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोरलेन पुल बनाया जा रहा है. मनिहारी से साहेबगंज भी नया फोरलेन पुल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा का कहना है कि बिहार में पहले गंगा नदी पर हर 40 किलोमीटर पर एक पुल होगा. पहले बिहार में 10 लेन के सिर्फ 4 पुल थे और आज 62 लेन के 18 नए पुलों का निर्माण कार्य जारी है।