Potato Cheela Recipe: क्रिस्पी आलू चीला बनाने के लिए ट्राई करें ये रेसिपी
आलू चीला रेसिपी (Potato Cheela Recipe): जब भी कभी हल्की भूख लगे या फिर नाश्ते में खाना हो कुछ डिफरेंट तो आलू चीला एक बेहतरीन फूड डिश हो सकती है।
घरों में अक्सर बेसन चीला बनाकर खाया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी आलू चीला (Potato Cheela) का स्वाद लिया है। अगर नहीं तो आज हम आपको आलू चीला बनाने की बेहद आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं।

आलू चीला की रेसिपी बच्चों के बीच काफी पसंद की जाती है और इसे सभी उम्र के लोग बढ़े चाव से खाते हैं। आपने अगर अब तक आलू चीला को कभी घर पर नहीं बनाया हो तो आज हम आपको आलू चीला बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
चीले कई तरीके से बनाए जाते हैं. बेसन चीला, रवा चीला के अलावा आलू चीला भी काफी फेमस हो चुका है. आलू चीला बनाने के लिए आलू के अलावा कॉर्न फ्लोर, बेसन सहित अन्य मसालों की ज़रूरत पड़ती है. आइए जानते हैं आलू चीला बनाने का आसान तरीका।
आलू चीला बनाने के लिए सामग्री
आलू – 3-4
कॉर्न फ्लोर – 2 टेबलस्पून
बेसन – 2 टेबलस्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हरा प्याज कटा – 2 टेबलस्पून
हरी मिर्च – 2काली मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
तेल – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
आलू चीला बनाने की विधि
आलू चीला बनाने के लिए सबसे पहले आलू का छिलका उतार लें। इसके बाद आलू को 10-15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें जिससे आलू का स्टार्च निकल जाए। इसके बाद आलू को कद्दूकस करें और उसे अच्छी तरह से निचोड़कर उसका पानी पूरी तरह से निकाल दें।
अब एक मिक्सिंग बाउल में कद्दूकस आलू डाल दें। इसमें कॉर्न फ्लोर और बेसन डालकर मिला दें। इसके बाद मिश्रण काली मिर्च पाउडर, जीरा, हरी मिर्च, हरा प्याज, नमक सहित अन्य चीजे डालकर मिक्स कर दें।

अब इस मिश्रण में पानी अधिक लगे तो इसमें और बेसन मिला सकते हैं। इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन लेकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाएं।
इसके बाद आलू-बेसन का घोल एक कटोरी में लें और उसे तवे पर डालकर ज्यादा से ज्यादा पतला होने तक फैलाएं। इसके बाद चीले के चारों ओर तेल डालकर सेकें। चीले को तब तक सेकना है जब तक कि दोनों ओर से सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए। इसके बाद प्लेट में निकाल लें।
इसी तरह सारे घोल से चीले तैयार कर लें। स्वाद से भरपूर आलू चीले बनकर तैयार हो चुके हैं। इन्हें चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

