मोदी कुर्ता और मोदी पिचकारी के बाद मोदी गुल्लक पर सुर्खिया बटोर रहा है बिहार का यह कलाकार
प्रधानमंत्री मोदी के क्रेज का अंदाज़ा आप मोदी के नाम पर बाज़ारों में आए प्रोडक्ट्स से भी लगा सकते है, नरेंद्र मोदी स्टाइल का कुर्ता, होली होली (Holi) हो या दीपावली (Diwali), मोदी पिचकारी (Modi Pichkari) या मोदी पटाखा (Modi Crackers) से बाजार पट जाता है। लेकिन अब बिहार के मुजफ्फरपुर का एक कलाकार मोदी गुल्लक बनाकर सुर्खिया बटोर रहा है। मुजफ्फरपुर के स्थानीय मूर्तिकार जयप्रकाश ने एक गुल्लक बनाया है जो मोदी के आकृति का है।
Bihar: Muzaffarpur-based sculptor Jai Prakash carved statue of PM Narendra Modi to be used as money storage bank
I got idea of making this when PM announced Janata Curfew last year. He has been making efforts to save country. I decided to make it to save money:He said y'day(1/2) pic.twitter.com/iKTzwUUgLJ
— ANI (@ANI) July 13, 2021
लॉक डाउन से मिला आईडिया
जयप्रकाश बताते है कि पिछले साल कोरोनावायरस के संक्रमण से जब जनता कर्फ्यू और फिर लॉक डाउन की घोषणा की गई थी तभी उन्हें यह आईडिया आया था। जयप्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री देश को बचाने की कोशिश में लगे हैं तो उन्होंने पैसे बचाने के लिए उनके नाम पर गुल्लक (Piggy Bank) बनाने का निर्णय किया।
एक लाख तक सिक्के व नोट जमा कर सकते है
जयप्रकाश बताते हैं कि इस गुल्लक को बनाने में उन्हें एक महीने का वक्त लगा, बाजार में भी इसकी बिक्री हो रही है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे है। उन्होंने बताया कि इसमें करीब एक लाख रुपये के सिक्के व नोट जमा किये जा सकते हैं। वे कहते हैं कि इस गुल्लक का उपयोग बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बताने के लिए भी किया जा सकता है।
पहले भी रहे थे चर्चा में
विदित हो कि जयप्रकाश प्रधानमंत्री मोदी के बड़े समर्थक है, इससे पहले भी कई बार वह अपने काम को मोदी से जोड़कर चर्चा का विषय बने थे। जयप्रकाश की बनाई पीएम मोदी की प्रतिमाओं की बीते चुनाव (Bihar Election) के दौरान मुजफ्फरपुर ही नहीं, बल्कि राज्य भर में मांग रही थी। समर्थक दूर-दूर से इसे खरीदने आते थे। लेकिन फिलहाल जयप्रकाश के मोदी गुल्लक की चारो तरफ चर्चा हो रही है।

