सुकन्या समृद्धि योजना के निवेशकों के लिए अच्छी खबर, सरकार दे सकती है बड़ी खुशखबरी

sukanya samriddhi yojana interest rate may be hike

अगर आप भी अपनी बेटी के लिए निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।

SSY मोदी सरकार की बेटियों के नाम से शुरू की गई स्कीम है। इसमें बेटी के 21 साल होने पर मैच्योरिटी की रकम मिलती है। स्माल सेविंग्स स्कीम में यह सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली स्कीम है। उम्मीद की जा रही है कि इस महीने के आखिरी में इसमें मिलने वाली ब्याज दर में इजाफा हो सकता है।

ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी कर सकती है सरकार

स्मॉल सेविंगस्कीम की ब्याज दरों की हर तिमाही समीक्षा होती है। इन योजनाओं की ब्याज दरें तय करने का फॉर्मूला 2016 श्यामला गोपीनाथ समिति ने दिया था।

समिति ने सुझाव दिया था कि इन स्कीम की ब्याज दरें समान मैच्योरिटी वाले सरकारी बांड के यील्ड से 0.25-1.00% ज्यादा होनी चाहिए। 30 स‍ितंबर को स्मॉल सेविंग्सस्कीम पर ब्याज दरों की समीक्षा होनी है।

Sukanya Samriddhi Yojana is the highest interest paying scheme in Small Savings Scheme
स्माल सेविंग्स स्कीम में सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली स्कीम है सुकन्या समृद्धि योजना

यह समीक्षा अक्‍टूबर से द‍िसंबर 2022 की त‍िमाही के ल‍िए होगी। उम्मीद की जा रही है कि सरकार इस बार स्माल सेविंग स्कीम्स की ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी कर सकती है। पिछले काफी समय से इन योजनाओं (Small Savings Scheme) की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

हाई रिटर्न देने वाली स्कीम

सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर 7.6 फीसदी सालाना है। SSY में PPF, FD, NSC, RD, मंथली इनकमस्कीम या टाइम डिपॉजिट के मुकाबले ब्याज मिल रहा है। खास बात यह है कि योजना की मैच्योरिटी तो 21 साल है, लेकिन इसमें पैरेंट्स को 14 साल ही निवेश करना होता है।

बाकी बचे साल के लिए ब्याज जुड़ता रहता है। इस योजना में आपकी ओर से जितना निवेश होगा। मैच्योरिटी पर रिटर्न 3 गुना मिलेगा। मौजूदा ब्याज दरों पर इस स्कीम के जरिए अधिकतम 64 लाख रुपये तक की रकम जुटाई जा सकती है।

इस योजना के क्या हैं फायदे?

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत निवेश इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ लिया जा सकता है। अगर बेटी की उम्र 18 साल हो जाती है।

उसे पढ़ाई या उसकी शादी के लिए पैसों की जरूरत है। तब आप जमा राशि की 50 फीसदी तक राशि निकाल सकते हैं। योजना में सालाना न्यूनतम 250 रुपये जमा किया जा सकता है।