बेशुमार दौलत की मालकिन हैं ये 5 भोजपुरी एक्ट्रेस, जानिए कौन है सबसे अमीर?

Five Richest Heroines Of Bhojpuri Industry

रानी चटर्जी को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है। आपको बता दें कि रानी अब तक 350 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Rani Chatterjee, the queen of Bhojpuri film industry
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन रानी चटर्जी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो हर फिल्म के लिए 8 से 12 लाख रुपये फीस लेती हैं। एक्ट्रेस की कुछ संपत्ति लगभग पांच मिलियन डॉलर बताई जाती है।

दूसरे नंबर पर आम्रपाली दुबे

दौलत के मामले में आम्रपाली दुबे दूसरे नंबर पर हैं। आम्रपाली वर्तमान में भोजपुरी फिल्मों की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से अपना डेब्यू किया था जिसके बाद आम्रपाली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Amrapali Dubey at number two in terms of wealth
दौलत के मामले में आम्रपाली दुबे दूसरे नंबर पर

जानकारी के मुताबिक, आम्रपाली एक फिल्म के लिए 8 से 10 लाख रुपये की फीस चार्ज करती हैं। वहीं, बात करें एक्ट्रेस की नेट वर्थ की तो ये करीब 14 करोड़ रुपये है।

जाना-माना नाम हैं मोनालिसा

मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जाना-माना नाम हैं। वो सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में भी नजर आ चुकी हैं। मोनालिसा पवन सिंह, निरहुआ, रवि किशन, मनोज तिवारी और खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुकी हैं।

Monalisa is a well-known name of Bhojpuri film industry.
मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जाना-माना नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा एक फिल्म के लिए 7 से 10 लाख रुपये चार्ज करती हैं। एक्ट्रेस की कुल संपत्ति 18 करोड़ से ज्यादा है।

हर फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये की फीस

अक्षरा सिंह का नाम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षरा हर फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये की फीस लेती हैं।

Akshara net worth Rs 50-60 crore
अक्षरा की नेट वर्थ 50-60 करोड़ रुपये

अक्षरा सिंह पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुकी हैं। अक्षरा सिंह के माता-पिता भी भोजपुरी के जाने-माने कलाकार हैं। अक्षरा की नेट वर्थ 50-60 करोड़ रुपये बताई जाती है।

काजल राघवानी की कुल नेटवर्थ 2-4 करोड़ रुपये

काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बेहद पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। काजल राघवानी को पर्दे पर खेसारी लाल यादव के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Kajal Raghavani net worth is Rs 2-4 crore
काजल राघवानी की कुल नेटवर्थ 2-4 करोड़ रुपये

इसके अलावे काजल राघवानी का पवन सिंह के साथ ‘छलकता हमरो जवानिया ए राजा’ में धमाल मचा चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजल एक फिल्म में काम करने के लिए 18-20 लाख रुपए चार्ज करती हैं। एक्ट्रेस की कुल नेटवर्थ 2-4 करोड़ रुपये है।

perfection ias bpsc toppers
प्रमोटेड कंटेंट