अब केवल 4 घंटे में पहुंच सकेंगे पटना से दिल्ली, जल्द दौड़ेगी 180Kmph की रफ़्तार से वन्दे भारत एक्सप्रेस

vande bharat express will run from patna to delhi soon

देश में इन दिनों वंदे भारत ट्रेन की चर्चा जोरों पर है। ये ट्रेन बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा स्पीड प्रदान करेगी। वंदे भारत ट्रेन सौ किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन होगी।

रेलवे बोर्ड के अधिकारी दावा करते हैं कि 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा तय करने में बुलेट ट्रेन को 55.4 सेकंड लगता है। वहीं भारत में तैयार किया गया बंदे भारत को ये दूरी को तय करने में महज 54 सेकंड लगेगी। ट्रेन बिल्कुल स्वदेशी है। इससे देश में ही निर्माण किया गया है। इसकी रफ्तार पूरे विश्व में अपना छाप छोड़ देगी।

काफी अपग्रेडेड है वंदे भारत एक्सप्रेस

रेलवे अधिकारी कहते हैं कि वंदे भारत एक्सप्रेस काफी अपग्रेडेड है। इसके चलते इसकी गति काफी शानदार है। ये स्वचालित मोटर की मदद से दौड़ती है। इसमें इंजन का कोई योगदान नहीं होता। यह ट्रेन 16 कोच वाली है।

Vande Bharat Express is quite upgraded
काफी अपग्रेडेड है वंदे भारत एक्सप्रेस

इसके 5 कोच में मोटर लगी हुई है। स्वचालित मोटरों की सहायता से इसकी रफ्तार ज्यादा होती है। अधिकारियों की मानें तो वंदे भारत में लगा 20 मोटर बुलेट ट्रेन के आगे लगे इंजन से ज्यादा कारगर साबित होगी।

काफी कम हो जाएगी दिल्ली से पटना की दूरी

स्वदेशी वंदे भारत ट्रेन की गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगा। वहीं नए वाले वर्जन 180 किलोमीटर प्रति घंटा का स्पीड देगी। वहीं कहा जा रहा है कि साल 2025 तक अपग्रेडेड वर्जन 260 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से चलेगी।

The distance from Delhi to Patna will be greatly reduced
काफी कम हो जाएगी दिल्ली से पटना की दूरी

ऐसे में देखा जाए तो दिल्ली से पटना तक की दूरी काफी कम हो जाएगी। यह दूरी 4 से 5 घंटों में तय की जा सकेगी। इस दूरी को अभी तय करने में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को 12 घंटे से अधिक समय लग जाता है।

bpsc classes
प्रमोटेड कंटेंट