69th BPSC Exam: 69वीं बीपीएससी मेन्स परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, इस दिन होगा एग्जाम

69th BPSC Mains Exam Schedule 2024

69वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफलता पा चुके अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर निकल कर सामने आ रही है. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 69th BPSC Mains Exam Schedule 2024 को जारी कर दिया गया है.

इसके लिए बीपीएससी ने एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है. जिसमें 69वीं बीपीएससी मुख्य परीक्षा की तिथि की जानकारी के साथ साथ एडमिट कार्ड जारी होने के डेट की भी जानकारी दी गई है.

69वीं बीपीएससी मेन्स परीक्षा का शेड्यूल जारी

गौरतलब है की बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने 11 जनवरी 2024 को बीपीएससी 69वीं मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम रिलीज कर दिया है. बीपीएससी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, एकीकृत 69वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 20 जनवरी से 21 जनवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी.

राजधानी पटना मुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्रों में आयोजित किए जाने वाले ऐच्छिक विषय, बाल विकास परियोजना पदााधिकारी, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी तथा पुलिस उपाधीक्षक (तकनीकी/परिचालन) के एक ऐच्छिक विषय का परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है:

69th BPSC Mains Exam Date 2024

तिथि व दिन परीक्षा का समय विषय
20 जनवरी 2024 (शनिवार) सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक ऐच्छिक विषय
20 जनवरी 2024 (शनिवार) दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संबंधित एक विषय
21 जनवरी 2024 (रविवार) सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी संबंधित एक विषय
21 जनवरी 2024 (रविवार) दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक पुलिस उपाधीक्षक से संबंधित एक विषय

69th BPSC Mains Exam Schedule 2024 PDF

69th BPSC Mains Exam Date 2024
69th BPSC Mains Exam Date 2024
Source: BPSC

इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

69th BPSC Mains Exam 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की जानकारी देते हुए बिहार लोक सेवा आयोग ने कहा है कि – “इस परीक्षा में आवेदन करने वाले औपबंधिक रूप से अर्हित उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र आयोग के ऑफिसियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर 13 जनवरी 2024 से उपलब्ध रहेगा.”

बीपीएससी ने स्पष्ट करते हुए बताया है की अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड बाई पोस्ट नहीं भेजे जाएंगे. मालूम हो कि बीपीएससी 69वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के द्वारा बिहार में कुल 475 खाली पड़े पदों को भरा जाना है।

चार लाख अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन

बता दे की बीपीएससी 69वीं परीक्षा के लिए राज्यभर से व राज्य के बाहर से लगभग चार लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें से परीक्षा के लिए केवल 73 फीसदी अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे.

इसके अलावा BPSC द्वारा हाल ही में बिहार कृषि विभाग में नई बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. ज्ञात हो की काफी लंबे समय के इंतजार के बाद राज्य के कृषि विभाग में इतने पदों पर भर्ती होने जा रही है.

और पढ़े: BPSC TRE: बिहार शिक्षक भर्ती में इतनी सीटें रह जाएंगी खाली, जानिए वजह

और पढ़े: Bihar Tourism: बिहार में ले लक्षद्वीप और मालदीव का मजा, आकर्षण का केंद्र बना ये लोकेशन