60 की उम्र में दिखे हॉट और गॉर्जियस, नीना गुप्ता की तरह स्टाइल करे ऑउटफिट्स
आमतौर पर देखा जाता है कि महिलाएं 40 की उम्र के बाद से ही खुद पर ध्यान देना बंद कर देती हैं। लेकिन उम्र बढ़ने का मतलब ये नहीं कि आप खुद को सजाना-संवारना छोड़ दें। एक्ट्रेस नीना गुप्ता ऐसा नहीं सोचती हैं, 60 प्लस होने के बावजूद वह नई हीरोइनों को स्टाइल में पछाड़ती नजर आती हैं। ऐसे में आपका भी शादी या पार्टी में जाने का प्लान है तो नीना गुप्ता के लुक्स से आइडिया ले सकती हैं।
येलो साड़ी के साथ मरून ब्लाउज

अगर आप कंफर्टेबल रहते हुए स्मार्ट लुक पाना चाहती हैं तो नीना गुप्ता का यह लुक इस लिहाज से परफेक्ट है। यहां नीना ने येलो कलर की रेड प्रिंट वाली साड़ी पहनी है, जिसके साथ उन्होंने वेल्वेट कलर का मरून ब्लाउज पहना है। साथ ही दाएं हाथ में स्टाइलिश वॉच उनके इस लुक को इंप्रेसिव बना रही है।
साड़ी लुक

अगर आप अपनी उम्र में डार्क कलर की साड़ी पहनने से परहेज करती हैं तो नीना गुप्ता की इस तस्वीर से कुछ आइडिया ले सकती हैं। पिंक कलर की साड़ी में उनकी खूबसूरती देखने लायक थी। साड़ी के पल्ले पर ब्रॉन्ज और गोल्डन कलर का वर्क कमाल का था, साथ में ब्लाउज पैंटगन नेक डिजाइन उनके लुक को हॉट बना रहा था।
ऑफ शोल्डर ड्रेस

अगर आप नाइट पार्टी में जा रही हैं तो उम्र को पीछे छोड़कर कुछ हटकर पहनें। नीना ऑफ शोल्डर नियॉन कलर की ड्रेस में बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक में नजर आईं थी। आप भी लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक, खूबसूरत चोकर के साथ अपनी खूबसूरती पर चार-चांद लगा सकती हैं।
पीले रंग की फ्रॉक

नीना गुप्ता पीले रंग की फ्रॉक में समुंदर किनारे टहलती नजर आ रहीं है। इन फोटोज में उनकी फिटनेस को देखकर कोई भी लड़की दंग हो सकती है।
स्टनिंग लुक

अगर आपको अपने बेटे या बेटी की शादी में सबसे अलग दिखना है तो नीना गुप्ता की इस ग्रीन कलर की साड़ी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस साड़ी के साथ मैचिंग ऑफ शोल्डर ब्लाउज और साड़ी की अलग तरह की ड्रेपिंग नीना गुप्ता को स्टनिंग लुक दे रही है।
कुर्ता सेट

खूबसूरत चमकीले पीले रंग की आउटफिट में तो नीना काफी कमाल की लग रही थी। पैंट और फ्लोई दुपट्टे के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया था। पार्टी या फंक्शन के लिए ये लुक अच्छा ऑपशन है।
नीना गुप्ता के ये ऑउटफिट्स डिज़ाइन बेहद प्यारे है। आप भी ये ऑउटफिट अपनी वार्डरोब में शामिल कर सकती है। ये ऑउटफिट्स 60 की उम्र में आपके लुक में चार-चाँद लगा देगा।

