बिहार में 4 ट्रेनों को किया गया बंद 5 का बदला रूट, वीकली ट्रैन से मिलेगी राहत, छुट्टियों में मिलेगी सीट
रेलवे ने 4 ट्रेनों का परिचालन बंद करने के साथ 5 ट्रेनों में बदलाव किया है। इससे लोगों को थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन मुंबई के लिए एक वीकली ट्रेन दी है जिससे थोड़ी राहत भी हो सकती है।
रेलवे का कहना है ट्रैक पर काम चलने के कारण ही कुछ ट्रेनों का परिचालन बंद और कुछ में परिवर्तन करना पड़ रहा है।
जबलपुर मंडल में कई ट्रेनों में बदलाव
जबलपुर मंडल में सरई ग्राम और गजरा बहरा स्टेशनों के बीच नवनिर्मित दोहरीकृत रेलखंड पर परिचालन प्रारंभ करने के लिए नॉन इन्टरलॉकिंग काम के कारण पूर्व मध्य रेल की व पूर्व मध्य रेल से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

रद्द ट्रेनें (अपने प्रारंभिक स्टेशन से)
- 22165 भोपाल-सिंगरौली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 13 अप्रैल और 16 अप्रैल काे चलेगी। .
- 22166 सिंगरौली-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 14 अप्रैल और 19 अप्रैल को चलेगी
- 22167 सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 17 अप्रैल को चलेगी।
- 22168 हजरत निजामुद्दीन-सिंगरौली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 18 अप्रैल को चलेगी।
इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
- 13 अप्रैल को अहमदाबाद से खुलने वाली 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-गढ़वा रोड के रास्ते चलाई जाएगी।
- 16 अप्रैल को कोलकाता से खुलने वाली 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा के रास्ते चलाई जाएगी।
- 18 अप्रैल को मदार जं. से खुलने वाली 19608 मदार जं.-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-गढ़वा रोड के रास्ते चलाई जाएगी।
- 14 अप्रैल को कोलकाता से खुलने वाली 19607 कोलकाता-मदार जं. एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा के रास्ते चलाई जाएगी।
- 18 अप्रैल को हावड़ा से खुलने वाली 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा के रास्ते चलाई जाएगी।
गर्मी की छुटि्टयों में वीकली ट्रेन
गर्मी में छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सीएसएमटी, मुंबई और मालदा टाउन के बीच समर स्पेशल 01031 और 01032 सीएसएमटी-मालदा टाउन-सीएसएमटी समर स्पेशल (साप्ताहिक) ट्रेन चलाया जाएगा।

यह स्पेशल ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से 11 अप्रैल से 6 जून 2022 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को तथा मालदा टाउन से 13 अप्रैल से 8 जून तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी।
पटना का जानिए समय
गाड़ी संख्या 01031 सीएसएमटी-मालदा टाउन समर स्पेशल (साप्ताहिक) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से सोमवार को 11.05 बजे खुलकर मंगलवार को 13.40 बजे पटना जंक्शन रुकते हुए बुधवार को 00.45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।
वापसी में, गाड़ी संख्या 01032 मालदा टाउन-सीएसएमटी समर स्पेशल (साप्ताहिक) ट्रेन मालदा टाउन से बुधवार को 12.20 बजे खुलकर 20.10 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी तथा यहां से यह 20.20 बजे चलकर गुरुवार को 3.50 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी।
जानिए कहां होगा स्टाप
स्पेशल ट्रेन मालदा टाउन और मुंबई के बीच न्यू फरक्का, बड़हरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किउल, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मनिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं दादर स्टेशनों पर स्टापेज होगा।
इस स्पेशल ट्रेन में सेकेंड स्लीपर एसी का एक, थर्ड एसी का 5, स्लीपर के 10, साधारण श्रेणी के 4 एवं एसएलआर के 2 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

