बिहार के सारे सरकारी ITI में अब 3D, ड्रोन और रोबोट की होगी पढाई, Tata करेगी मदद, प्लेसमेंट में होगी सुविधा
बिहार में ITI करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब राज्य के सभी 149 सरकारी आइटीआइ में नयी तकनीक के तहत रोबोट, ड्रोन, 3डी की पढ़ाई शुरू की जायेगी। इसके लिए प्रदेश के सारे आइटीआइ को अपग्रेड किया जा रहा है।
इस साल के अंत तक सभी ITI में नये ट्रेड की पढ़ाई शुरू हो, इसके लिए विभाग ने सभी जिलों को दिशा-निर्देश भेजा है। विभाग ने सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्रों को सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बनाने के लिए देश के नामी कंपनी Tata से समझौता किया है।
इसके बाद बिहार के 60 आइटीआइ को अपग्रेड करने की कवायद चल रही है और इसी साल बाकी 89 आइटीआइ में भी काम शुरू हो जाएगा।
20 अन्य कंपनियों के साथ Tata मिलकर कर रही काम
विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक टाटा टेक्नोलॉजी सभी सेंटर को बेहतर बनाने के लिए 20 अन्य कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही है। ताकि यहां से पढ़ाई करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को देश-विदेश में बेहतर नौकरी मिल सकें। और वह खुद बाजार की मांग के मुताबिक व्यवसाय से जुड़ कर लोगों के नौकरियां पैदा कर सकें।
पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल की होगी सुविधा
आपको बता दे की इन संस्थानों को सभी सुविधाओं से लैस किया जायेगा और छात्रों के लिए नया लैब भी बनाया जा रहा है। जहां छात्रों को पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल करने में सुविधा हो सके। जिससे छात्र अपनी अपनी विधा में निपुण हो सकें।
प्लेसमेंट में होगी सुविधा
विभाग के मुताबिक बिहार के सभी 149 आइटीआइ को अपग्रेड किया जायेगा। इसके बाद कंपनी अपने उद्योग भागीदारों के साथ 298 प्रशिक्षण कर्मियों की भी तैनाती करेगी और बेहतर उपकरणों की विधा प्रदान करेगी।
टाटा टेक्नोलॉजीज का उद्देश्य है कि भविष्य के उद्योग आवश्यकताओं के अनुसार बुनियादी कार्य बल के कौशल को बेहतर करना। प्रतिभागियों को उद्योगों में प्लेसमेंट के लिए वरीयता प्राप्त करने में मदद करने के लिए एक मंच प्रदान होगा।
और पढ़े: सिर्फ IAS-IPS नहीं, भारतीय सेना में अफसर देने में दूसरे नंबर पर बिहार, देखिए बाकी राज्यों का हाल

