Bihar नई शिक्षक भर्ती: कक्षा 6 से 8 के लिए 31982 शिक्षकों की होगी भर्ती, देखिए किस जिले में कितने पदों पर होगी बहाली?
		बिहार में दूसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया अब तेज हो चुकी है। राज्य के भीतर मध्य विद्यालय (कक्षा 6 से 8) के नवसृजित पदों को शिक्षा विभाग ने जिलों को आवंटित कर दिया है।
इस बार कक्षा 6 से 8 के लिए कुल 31,982 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। आईये जानते है की किस जिले में कितने पदों पर ये बहाली की जाएगी?
कक्षा 6 से 8 तक के स्नातक कोटि के 31,982 पद सृजित
दरअसल बिहार के प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (स्थापना) को निर्देश भेजा है। जिलों को भेजे पत्र में निदेशक ने कहा है कि वर्ग 6 से 8 तक के स्नातक कोटि के 31,982 पद सृजित किए गए हैं।
सभी जिलों से रोस्टर क्लियरेंस कर तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है। कुल 31 हजार 982 पदों में से सबसे अधिक गया में 1552 और सबसे कम शिवहर में 206 पद आवंटित किये गए हैं।
बिहार लोक सेवा आयोग को भेजी जाएगी अधियाचना
बता दे की इन पदों को विषयवार और विद्यालयवार आवंटित करते हुए आरक्षण रोस्टर का अनुमोदन जिला पदाधिकारी के द्वारा किया जाना है। ताकि, इन पदों पर नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को अधियाचना शीघ्र भेजी जा सके।
इस पत्र में यह भी कहा गया है कि – “विषयवार व विद्यालयवार पदों के वितरण में यह ध्यान रखना होगा कि स्कूलों में पदों का वितरण आवश्यकता आधारित हो। प्रत्येक विद्यालय में कम-से-कम गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व भाषा विषय के एक-एक शिक्षक अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों।”
किस जिले में कितने पदों पर होगी बहाली?
| जिला | पद | 
|---|---|
| अररिया | 695 | 
| अरवल | 229 | 
| औरंगाबाद | 1123 | 
| बांका | 935 | 
| बेगूसराय | 824 | 
| भागलपुर | 977 | 
| भोजपुर | 893 | 
| बक्सर | 516 | 
| दरभंगा | 995 | 
| पू चंपारण | 1664 | 
| गया | 1552 | 
| गोपालगंज | 752 | 
| जमुई | 932 | 
| जहानाबाद | 388 | 
| कैमूर | 652 | 
| कटिहार | 794 | 
| खगड़िया | 566 | 
| किशनगंज | 655 | 
| लखीसराय | 322 | 
| मधेपुरा | 809 | 
| मधुबनी | 1111 | 
| मुंगेर | 518 | 
| मुजफ्फरपुर | 1534 | 
| नालंदा | 914 | 
| नवादा | 768 | 
| पटना | 1269 | 
| पूर्णियां | 931 | 
| रोहतास | 564 | 
| सहरसा | 564 | 
| समस्तीपुर | 1094 | 
| सारण | 1166 | 
| शेखपुरा | 259 | 
| शिवहर | 206 | 
| सीतामढ़ी | 986 | 
| सीवान | 956 | 
| सुपौल | 687 | 
| वैशाली | 1064 | 
| पं चंपारण | 998 | 
| कुल | 31,982 | 
कक्षा 9 से 12 के लिए 37,710 पदों पर बहाली
इसके अलावा शिक्षा विभाग ने बिहार में माध्यमिक- उच्च माध्यमिक शिक्षकों की बहाली के लिए जिलेवार पदों की सूची भी जारी कर दी है। दूसरे चरण में प्लस टू स्कूलों (कक्षा 9वीं से 12 वीं तक) के लिए कुल 37,710 पदों पर बहाली की जाएगी।
जिसमें कक्षा नौ से 10 वीं तक के स्कूलों में कुल रिक्त 18,880 रिक्त पदों में 36 फीसदी से अधिक पद केवल अंग्रेजी और हिंदी के हैं। वहीं कक्षा 11 से 12 वीं में कुल रिक्त 18830 पदों में से 54 फीसदी पद केवल अंग्रेजी ,रसायन शास्त्र ,भौतिक शास्त्र और एनआरबी के हैं।

