CM नीतीश का सबसे बड़ा तोहफा! बिहार में तीन जगहों पर बनने जा रहा है दिल्ली-मुंबई जैसा 5 Star लग्जरी होटल; एक हज़ार करोड़ होगा खर्च

3 five star hotels built in Bihar

Bihar Five Star Hotel News-बिहार के लोगों को एक बड़ी सौगात! बिहार के मौजूदा सीएम नीतीश कुमार के तरफ से मिलने वाली है| आपको बता दें कि चर्चा तो बहुत पहले से थी,लेकिन इसको लेकर आज यानी 27 जून को बिहार कैबिनेट से एक बड़ा फैसला सामने आया है| बिहार की राजधानी पटना जहां प्रतिदिन लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं,अपने काम कार्यों के करने के लिए लोग बाहर से आते हैं बड़ी-बड़ी कंपनियां भी बिहार की राजधानी पटना में है|

यहाँ पर बनेगा फाइव स्टार होटल

ऐसे में लोगों को ठहरने के लिए पटना में फाइव स्टार होटल की कमी देखने को मिलती है| परिस्थिति को देखते हुए पटना के कुल 3 होटल का चयन फाइव स्टार होटल बनाने के लिए किया गया है|

  • एक फाइव स्टार होटल बीरचंद पटेल रोड पर स्थित होटल पाटलिपुत्र अशोक कैंपस में बनेगा |
  • दूसरा सुल्तान पैलेस परिसर में बनेगा |
  • तीसरा गांधी मैदान के पास मौजूदा बांकीपुर बस स्टैंड परिसर में बनेगा |

3 five star hotels built in Bihar

होटल में होंगे इतने कमरे

मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि पाटलिपुत्र अशोका के कैंपस में फाइव स्टार होटल के कुल 175 कमरे का किया जाएगा निर्माण| वही बात करें सुल्तान पैलेस की तो वहां पर करीब 300 कमरों का होगा निर्माण, तीसरी और आखिरी गांधी मैदान के पास बनने वाली फाइव स्टार होटल में कुल 500 भव्य कमरों का होगा निर्माण|

बिहार सरकार ने दी मंजूरी

बिहार कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव, ने बताया कि राज्य में पर्यटन विभाग की तरफ से प्रेरकों को आधुनिक सुविधा युक्त आवास एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पटना में होटल पाटलिपुत्र,अशोका, बांकीपुर बस स्टैंड परिसर और सुल्तान पैलेस के भूमि पर आधारभूत संरक्षण विभाग सामर्थ कार्य इनेबलिंग संशोधन अधिनियम 2023 के प्रावधानों के तहत पांच सितारा होटल के लिए निर्माण एवं संचालन की स्वीकृति सरकार के द्वारा दी जा चुकी है|

ये भी है जरुरी :-बिहार-झारखंड को सबसे बड़ा तोहफा! एक क्लिक में जानिए पटना-रांची वंदे भारत का रूट, टाइम टेबल और किराया सब कुछ

3 five star hotels built in Bihar

फाइव स्टार होटल दिल्ली मुंबई बेंगलुरु और ना जाने भारत के किस किस राज्य में स्थित है,लेकिन राजधानी पटना में अभी तक एक भी फाइव स्टार होटल उपलब्ध नहीं है| जिसके कारण बड़े-बड़े लोग बिहार तो आते हैं,लेकिन उन्हें 3 स्टार होटल में ठहराया जाता है| इसी को देखते हुए बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पूरे बिहार वासियों को तोहफा दिया है|

भारत को आजाद हुए लगभग 77 साल से अधिक हो चुके हैं लेकिन अब तक बिहार के किसी भी जिले में फाइव स्टार होटल नहीं बन पाया है इसी को देखते हुए बिहार सरकार ने यह निर्णय लिया है|

एक हजार करोड़ का आएगा खर्च

मिली जानकारी के अनुसार ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि राजधानी पटना में फाइव स्टार होटल बनाने में लगभग 1000 करोड रुपए का आएगा खर्च लगभग 2 से 3 साल में बनकर होगा तैयार| बिहार सरकार पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप निजी निवेशकों को लगभग 45 साल के लीज पर देगी यह होटल की जमीन| मिली जानकारी के अनुसार फाइव स्टार होटल का निर्माण प्राइवेट इन्वेस्टर के द्वारा कराया जाएगा|

ये भी है जरुरी :-Patna Smart City Project: अब फ्लाईओवर के नीचे खेल सकेंगे बास्केटबॉल और बैडमिंटन, जल्द ही तैयार होगा कोर्ट