दरभंगा को CM नीतीश का तोहफा, एयरपोर्ट विस्तार के लिए 78 एकड़ जमीन और 336 करोड़ स्वीकृत
मिथिलांचल के दरभंगा में एयरपोर्ट शुरू होने के बाद से ही यह एयरपोर्ट लोगों की पहली पसंद बन गई है, दरभंगा में हवाई हड्डा से नागरिक विमान सेवा शुरू होने से न सिर्फ मिथिलावासियों को हवाई सेवा करने में इसका फायदा मिला बल्कि दरभंगा में नए व्यवसाय के भी अवसर के द्वार खुल गए हैं।
यह एयरपोर्ट एक के बाद एक नय कृतिमान स्थापित करते जा रहा है और यहाँ तक की राजधानी पटना को भी पीछे छोड़ दिया है, ऐसे में बिहार सरकार ने एक बार फिर से दरभंगा एयरपोर्ट (Darbhanga Airport) को बड़ी सौगात दी है।
3 अरब 36 करोड़ मंजूर
बीते दिन सोमवार को हुई बिहार कैबिनेट (Bihar Cabinet) की बैठक में इस एयरपोर्ट के लिए 78 एकड़ जमीन सहित भूमि के अधिग्रहण को लेकर मुआवजा के लिए 336 करोड़ 76 लाख की स्वीकृति दी है। इसमें 54 एकड़ में सिविल इन्क्लेव का निर्माण होगा, वहीं शेष भूमि में इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम स्थापित किया जाएगा जिससे कुहासे में भी विमान सेवा बाधित नहीं होगी।
कैबिनेट के इस फैसले का स्वागत करते हुए सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय झा ने कहा है कि मिथिला के लोगों की ओर से मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दरभंगा हवाई अड्डे पर नये टर्मिनल भवन के निर्माण हेतु 78 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए 336 करोड़ रुपये आवंटित करने के प्रति अपना आभार व्यक्त करता हूँ।
मिथिला के लोगों की ओर से मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar द्वारा #दरभंगा हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन के निर्माण हेतु 78 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए 336 करोड़ रुपये आवंटित करने के प्रति अपना आभार व्यक्त करता हूँ।
बिहार कैबिनेट ने आज इसे मंजूरी दे दी है।
— Sanjay Kumar Jha (@SanjayJhaBihar) October 11, 2021
सरकार के इस मंजूरी से पूरे मिथिला क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है, बहुत ही जल्द मिथिला क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का सपना साकार होने वाला है। आपको बता दे कि 8 नवंबर 2020 को दरभंगा से हवाई सेवा शुरू की गई थी और 2 सितंबर 2021 तक ही चार लाख से ज्यादा यात्रियों ने यहां से सफर कर लिया था।
@aaidarairport पर नए टर्मिनल भवन के निर्माण के लिए 78 एकड़ भूमि के अधिग्रहण हेतु 336 करोड़ रुपये आवंटित करने हेतु बिहार कैबिनेट द्वारा मंजूरी देने हेतु @officecmbihar मा० श्री@NitishKumar जी,उपमुख्यमंत्री मा०@tarkishorepdजी एवं मा०@renu_bjजी को समस्त मिथिलावासियों की ओर बधाई । pic.twitter.com/ANimfe3sgh
— Gopal Jee Thakur (मोदी का परिवार) (@gopaljeebjp) October 11, 2021
वर्तमान में रोजाना दरभंगा एयरपोर्ट से 10 से 12 विमान महानगरों से आते और जाते हैं, महज एक साल में ही दरभंगा का नया नवेला हवाई अड्डा लगातार नई उड़ान को छू रहा है। दरभंगा के सांसद ने भी अपनी ख़ुशी जताते हुए ट्वीट किया और लिखा- आज दरभंगा सहित पूरे मिथिला के लिए है ऐतिहासिक दिन, मेरा प्रयास और मेहनत रहा सफल। मिथिला के केंद्र दरभंगा स्थित दरभंगा एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने का रास्ता साफ हुआ।

