2400 करोड़ की लागत से बनने वाले डगमारा पनबिजली योजना को मंजूरी, 130 MW बिजली का होगा उत्पादन

बिहार में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ ही बिजली के उत्पादन के लिए राज्य सरकार की कई योजनाएं क्रियान्वित हो रही है, इन्हीं योजनाओं में से एक के अंतर्गत बिहार को एक और बिजली परियोजना का लाभ मिलने वाला है। परियोजना के पूरा होने जाने के बाद कोसी नदी में हर साल आने वाली बाढ़ से राहत तो मिलेगी ही साथ ही किसानों के लिए सिंचाई की बेहतर सुविधा हो सकेगी।

राज्य सरकार ने सुपौल जिले के डगमारा में कोसी नदी पर जल विद्युत परियोजना के लिए एकरारनामा करने की मंजूरी दे दी है, कोसी नदी पर बनने वाले इस 130 मेगावॉट जल विद्युत परियोजना का निर्माण केंद्र सरकार के एनएचपीसी (NHPC) के माध्यम से कराया जायेगा।

Hydropower station at Sardar Sarovar dam becomes operational, Energy News,  ET EnergyWorld

इस प्रोजेक्ट के लिए बिहार स्टेट हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड और एनएचपीसी के बीच 40 वर्ष का एकरारनामा किया जायेगा जिसके लिए पांच वर्ष के दौरान 700 रुपये का खर्च आयेगा। वहीं इस पूरे परियोजना की लागत लगभग 2400 करोड़ रुपये है।

क्या होगी खासियत

Hybrid solar hydro: Integrated solar / pumped hydro a first in Queensland

इस पनबिजली परियोजना की खासियत होगी की यहाँ पर बिजली के उत्पादन के लिए सौर ऊर्जा उत्पादन इकाई भी लगाई जाएगी, लम्बे समय से यह परियोजना कई वजहों से रुका हुआ था लेकिन अब इसे पांच साल में तैयार करने का लक्ष्य है। डगमारा परियोजना लगभग 61972 वर्ग किमी में फैला होगा जहाँ से 130 मेगा वाट बिजली का उत्पादन होगा।