बिहार सरकार ने 34,00 करोड़ के निवेश को दी मंजूरी, 25 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
बिहार को इथेनॉल के क्षेत्र में एक बड़ी गुड़ न्यूज़ मिली है, राज्य में अब कम से कम 17 इथेनॉल इकाइयों का खुलना तय हो गया है। बीते दिनों केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार को राज्य के लिए इथेनॉल का कोटा 18.5 करोड़ लीटर से बढ़कर 36 करोड़ लीटर कर दिया है जिसके बाद बिहार में 17 इथेनॉल की उत्पादन इकाइयों में 3400 करोड़ का निवेश तय हो गया है।
बढ़ेगा रोजगार
राज्य में इतने बड़े स्तर पर होने वाले निवेश से यहाँ के लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा, प्रत्यक्ष तौर पर ढाई हजार और अप्रत्यक्ष तौर पर करीब 25 हजार से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
ये प्रोडक्शन यूनिट मुजफ्फरपुर, भोजपुर, नांलदा, पूर्णियां, बक्सर, बेगुसराय, मधुबनी, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और भागलपुर समेत कई जिलों में लगाई जाएंगी।
मंत्री शाहनवाज हुसैन ने क्या कहा?
उपचुनाव में बंपर जीत के बाद NDA की और उपलब्धि, जल्द खुलेंगी Ethanol की 16 इकाईयां | Bihar Tak pic.twitter.com/n4Ym9BMcK1
— Bihar Tak (@BiharTakChannel) November 4, 2021
इथेनॉल उत्पादन के संदर्भ में बीते दिन एक औपचारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उन्होंने घोषणा की कि जिन निवेशकों ने इथेनॉल पालिसी के तहत आवेदन किये हैं, पॉलिसी की अवधि खत्म होने के बाद भी उसे सारी सुविधा मिलेंगी।
क्या बोले निवेशक
माइक्रोमैक्स के फाउंडर और इथेनॉल उद्योग के निवेशक राजेश अग्रवाल ने कहा कि बिहार आने से पहले वो डरे हुए थे, लेकिन यहां आने के बाद न सिर्फ उनका डर खत्म हुआ बल्कि,बिहार के बारे में मेरी धारणा भी बदल गई है।
आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली में मेरे मित्र बिहार में इथेनॉल क्षेत्र में निवेश करने से रोक रहे थे, मेरी औद्योगिक इकाइयां दक्षिण के राज्यों में भी है,लेकिन बिहार के उद्योग विभाग के अधिकारियों ने जिस तरह से मदद की है,वह कहीं और संभव नहीं है।

