Bihar Mango: बिहार के इन 12 जिलों की पहचान उसके आम से होती है, प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक सभी हैं दीवाने

12 districts of Bihar are identified by their mangoes.

Bihar Mango– दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाले में से एक आम है। इसका मिठास दुनियाभर में प्रसिद्ध है और इसे लोग शौक से खाते हैं। आम ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि यह पौष्टिक भी होता है। आम को फलों का राजा कहा जाता है,इसका स्वाद लेना हर कोई चाहता है बड़े-बड़े लोग इसके स्वाद के दीवाने हैं।

आप भी इसका स्वाद लेना चाहते ही होंगे खूब खाते भी होंगे| स्वाद ले भी क्यों ना आम में है ही इतना मिठास, आम का नाम लेते हैं मुंह में पानी आ जाता है| गर्मी के मौसम में बाजार आम से भरा होता है। बिहार के लोगों का आम के साथ ऐसा रिश्ता है जिसे सोंग कर भी बता सकते हैं,आम मीठा है या फिर नहीं ?

12 अलग-अलग जिलों में होती है खेती

इसका यही कारण है कि बिहार के लोग आम के बगीचे में पले बढ़े हैं। ऐसा इसलिए कि बिहार के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग किस्म के आम की पैदावार होती है। लगभग लगभग हर जिले के पहचान वहां के खास आम से होती है|

बिहार के कृषि विभाग के अनुसार बिहार में मुख्य रूप से 12 अलग-अलग किस्म के आम की उपज होती है जो अलग-अलग जिलों को पहचान देती है इसे ऐसे भी समझा सकता है कि बिहार में 12 जिलों की पहचान गर्मियों में 12 अलग-अलग किस्म के आम से होती है।

Mangoes Of Bihar

तो चलिए आपको हम इस लेख के माध्यम से बिहार में होने वाले 12 अलग-अलग किस्म के आमों के बारे में बताते हैं बिहार में 38 जिले हैं दरअसल इन जिलों में से 12 ऐसे जिले हैं जिसकी पहचान आम से होती है गर्मी में यहां के किसान आम की खेती करते हैं और खूब मुनाफा कमाते हैं।

आम के नाम से जिला का पहचान

बिहार के पश्चिमी चंपारण की पहचान जर्दा आम से होती है इसी प्रकार से सीतामढ़ी की बंबइया दरभंगा के कलकतिया सुपौल के गुलाब खास मधुबनी के कृष्णा भोग मधेपुरा और कटिहार के मालदा भागलपुर की जर्दालू तो वही मुंगेर की दुर्गा मालदा समस्तीपुर की बद्दुआ पटना की दूधिया मालदा और बक्सर की पहचान चौसा आम से होती है। आपको बता दें कि जर्दालू आम की गिनती दुनिया के सबसे उन्नत आम में की जाती है।

12 districts of Bihar are identified by their mangoes.

जर्दालू आम की डिमांड दुनिया के कई देशों में बढ़ती ही जा रही है इसीलिए भागलपुर के प्रसिद्ध जर्दालू आम को साल 2018 में ज्योग्राफिकल इंडिकेशन जीआई टैग मिला था जर्दालू आम अनोखे सुगंध और स्वाद के लिए जाना जाता है वर्षों से शाम को दिल्ली के कई इलाकों में बांटा जाता है।

सभी लोग हैं दीवाने

इस आम को राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित देश में मौजूद सभी देशों के उच्चायुक्त को भी भेजा जाता है इसके साथ ही अन्य बड़े मंत्री व अधिकारियों के साथ-साथ सांसदों और विधायकों को भी भेजा जाता है यह आम सभी लोग इसके स्वाद के खूब दीवाने हैं।

ये भी देखे:-Ganga Path Bihar: बिहार के पटना में गाँधी सेतु से जुड़ेगा गंगा पथ, आवागमन में होगी सुविधा, सीएम ने दिए अधिकारीयों को ये निर्देश