स्वादिष्ट सोंठ की चटनी बनाने की विधि।

आज हम सीखेंगे सोंठ की चटनी बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर न किए हुए आज हम सीखते हैं सौंठ की चटनी बनाने की रेसिपी

सोंठ की चटनी बनाने की सामग्री

  • 1/2-कप इमली का पेस्ट
  • 1/2-टेबल स्पून ज़ीरा
  • 1/2-टेबल स्पून सौंठ पाउडर
  • चुटकी भर हींग
  • 1/2-टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 9-टेबल स्पून गुड़ का पेस्ट
  • स्वादानुसार-काला नमक
  • अवस्यकतानुसार-तेल
  • अवस्यकतानुसार-पानी

सोंठ की चटनी बनाने की विधि

  • सोंठ की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप गैस पर एक पैन में तेल गर्म करेंगे उसमें जीरा डालकर के चटकने देंगे ।
  • फिर आप इसमें सोंठ पाउडर हींग लाल मिर्च पाउडर डालकर के इसे मिलाएंगे और इसमें इमली का पेस्ट डालकर के 4 से 5 मिनट तक
    पकाएंगे ।
  • फिर आप इसमें गुड का पेस्ट आवश्यकतानुसार पानी काला नमक डालकर के इसे धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकने देंगे जब यह पक करके गाढ़ा हो जाए तब आप गैस बंद कर दें ।
  • तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा गरम एवं स्वादिष्ट सोंठ की चटनी अब आप इसे स्नेक्स के साथ सर्व करें ।