स्वादिष्ट ब्रेड कचौड़ी बनाने का तरीका एक बार जरूर ट्राई करें।
आज हम सीखेंगे दही ब्रेड कचौरी बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट बनाने में भी बहुत ज्यादा आसान होता है वैसे तो हम सिंपल कचोरी अक्षर खाया करते हैं पर क्या आपने कभी यह दही ब्रेड होली कचोरी खाई है तो आइए आज बिल्कुल भी देर ना कि हुए आज हम सीखते हैं दही ब्रेड कचौरी बनाने की रेसिपी:-
दही ब्रेड़ कचौड़ी बनाने की सामग्री:-
8-ब्रेड़ स्लाइसेस
1.1/2-कप पनीर
2-3-कप गाढा दही
1/2-कप गाजर(बारिक कटा हुआ)
1/3-कप शिमला मिर्च(बारिक कटा हुआ)
3-हरा मिर्च(बारीक कटा हुआ)
1-छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1-टी स्पून जीरा पाउडर(भुना हुआ)
स्वादानुसार -नमक
अवस्यकतानुसार -तेल
अवस्यकतानुसार -हरा धनिया
दही ब्रेड कचोरी बनाने की विधि:-
दही ब्रेड कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले आप दही को एक सूती कपड़े में डालकर के 4 से 5 घंटे तक रख दें ताकि उसमें का यानी दही में का सारा पानी निकल जाए और दही बिल्कुल पनीर जैसा बन जाए ।
फिर अब आप एक कटोरे में पनीर हरा मिर्च शिमला मिर्च गाजर जीरा पाउडर काली मिर्च पाउडर नमक और दही डालकर के इसे अच्छे से मिला लें ।
फिर आप इस मिश्रण से छोटी-छोटी बॉल के आकार में लोई बना ले और बना करके उसे साइड में रख दें अब आप ब्रेड के किनारे को काट ले और उस पर थोड़ा सा पानी छिड़क करके उसे गिला कर ले।
फिर आप उसमें दही और सब्जी वाले मिश्रण कि लोई को डाल करके उसे बोल जैसा बना ले और बना करके उसे साइड में रख दें और आप गैस पर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और फिर आप बनाए हुए बॉल्स को ब्रेड बॉल्स को कढ़ाई में डालकर के मध्यम आंच पर डीप फ्राई कर लें।
तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा गरम एवं स्वादिष्ट दही ब्रेड कचौरी अब आप इसे सौस के साथ सर्व करें।

