स्वादिष्ट बेल का शरबत बनाने का तरीका
आज हम सीखेंगे बेल का शरबत बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और गर्मियों के दिन में हमारे शरीर के लिए पौष्टिक और बनाने में वह बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर ना किए हुए आज हम सखते हैं बेल का शरबत बनाने की रेसिपी
बेल का शर्बत बनाने की सामग्री
- 1-बेल(पका हुआ)
- 1-छोटा स्पून काली मिर्च पाउडर(भुना हुआ)
- 1-छोटा स्पून जीरा पाउडर(भुना हुआ)
- स्वादानुसार-चीनी
- स्वादानुसार-नमक
- स्वादानुसार-काला नमक
- अवस्यकतानुसार-पानी
- अवस्यकतानुसार-बर्फ(कूटा हुआ)
बेल का शरबत बनाने की विधि
- बेल का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले आप पके हुए बेल को तोड़ करके उसमें का सारा अंदर का गुदा निकाल कर के उसे 2 घंटे तक के लिए पानी में भिगो करके रख दे।
- अब आप तय समय के बाद गूदे को मैश कर ले और उसमें का जितना भी मोटा बीज या रेसा है उसे आप छलनी से छान करके निकाल ले ।
- अब आप उसमें स्वादानुसार चीनी जीरा पाउडर भुना हुआ,काली मिर्च पाउडर भुना हुआ,काला नमक सादा नमक डालकर के उन सभी चीजों को अच्छे से मिला ले ।
- अब आप इस शरबत को एक गिलास में निकालें और उस पर बर्फ का टुकड़ा से गार्निश करके सर्व करें ।
- तो दोस्तों तैयार है आपका ठंडा ठंडा स्वादिष्ट एवं पौष्टिक बेल का शरबत ।

