स्ट्रीट स्टाइल चीज मैगी बनाने का तरीका।
आज हम सीखेंगे स्ट्रीट स्टाइल चीज मैगी बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है वैसे तो हम सिंपल मैगी बना करके अक्सर खाया करते हैं पर क्या आपने कभी चीज मैगी खाया है तो आइए बिल्कुल भी देर लगे हुए आज हम सीखते हैं स्ट्रीट स्टाइल चीज मैगी बनाने की रेसिपी:-
स्ट्रीट स्टाइल चीज मैगी बनाने की सामग्री:-
2-पैकेट मैगी
1-चम्मच मक्खन
2-कप चीज(कदूकस किया हुआ)
1-टमाटर(बारीक कटा हुआ)
1/2-शिमला मिर्च(बारीक कटा हुआ)
3-हरा मिर्च(बारीक कटा हुआ)
1-छोटा चम्मच गरम मसाला
1/2-छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार -नमक
स्ट्रीट स्टाइल चीज मैगी बनाने की विधि:-
स्ट्रीट स्टाइल चीज मैगी बनाने के लिए सबसे पहले आप गैस पर एक पैन में मक्खन गर्म करेंगे उसमें शिमला मिर्च हरा मिर्च और प्याज डालकर के उसे भून ले ।
फिर आप इसमें टमाटर डालकर के नरम होने तक पका लें अब आप इसमें गरम मसाला लाल मिर्च पाउडर को डाल कर के अच्छे से मिक्स करने और फिर आप इसे तेल छोड़ने तक पकाएं।
फिर आप इसमें 1-2 कप जितना पानी डाल करके इसमे नूडल्स के केक को तोड़ के अच्छे से पकाएं फिर आप इसमें कद्दूकस किया हुआ चीज डालकर के इससे 30 सेकंड तक ढक दें और गैस बंद कर दें ।
तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा-गरम एवं स्वादिष्ट स्ट्रीट स्टाइल चीज मैगी ।

