स्ट्रीट स्टाइल एग चाऊमीन बनाने का तरीका
आज हम सीखेंगे मिक्स वेजिटेबल एग नूडल्स बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर न किए हुए आज सखते मिक्स वेजिटेबल एग नूडल्स बनाने की रेसिपी
मिक्स वेजिटेबल एग नुडल्स बनाने की सामग्री
- 2-कप नुडल्स(उबला हुआ)
- 1-कप शिमला मिर्च,गाजर,बीन्स(कटा हुआ)
- 2-अंडे भुर्जी
- 1-प्याज(कटा हुआ)
- 3-लहसुन की कलियां(कटा हुआ)
- 2-टेबल स्पून टमाटर सॉस
- 1-टी सपून सोय सॉस
- स्वादानुसार-नमक,चीनी
- अवस्यकतानुसार- तेल
मिक्स वेजिटेबल एग नूडल्स बनाने की विधि
- मिक्स वेजिटेबल एग नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले आप गैस पर एक पैन में तेल गरम करें उसमें कटा हुआ प्याज और लहसुन डालकर के उसे 2 मिनट तक भूनें ।
- फिर आप उसमें कटा हुआ गाजर बिन्स शिमला मिर्च स्वादानुसार नमक डालकर के इसे 2 से 3 मिनट तक भूनें फिर आप इसमें अंडे की भूर्जी सोया सॉस टमाटर सॉस चीनी डाल करके मिलाएं ।
- अब आप इसमें उबला हुआ नूडल्स डाल करके इसे लगातार चलाते हुए मिलाएं और अच्छे से पका लें ।
- तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा-गरम एवं स्वादिष्ट मिक्स वेजिटेबल एग नूडल्स ।

