लौकी का स्वादिष्ट खीर बनाने का तरीका।
आज हम सीखेंगे लौकी का खीर बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर ना किए हुए आज हम सीखते हैं लौकी का खीर बनाने की रेसिपी
लौकी का खीर बनाने की सामग्री
- 1-कटोरा लौकी(कटा हुआ)
- 6-कप दूध
- 1/2-कटोरी मिल्क पाउडर
- 1-टेबल स्पून इलायची पाउडर
- स्वादानुसार-चीनी
- अवस्यकतानुसार-घी
- अवस्यकतानुसार-ड्राई फ्रूट्स
लौकी की खीर बनाने की विधि
- लौकी का खीर बनाने के लिए सबसे पहले आप कटे हुए लौकी को कुकर में डाल करके उसे तीन से चार सीटी लगने तक पका लें और फिर जब कुकर हल्का ठंडा हो जाए तब आप उसे किसी जाली वाले बर्तन में पलट करके उसमें का अतिरिक्त पानी निकाल ले ।
- अब आप पके हुए लौकी को एक कटोरे में निकालें और उससे दरदरा मैश करके तैयार कर लें ऐसे करने से आपका खीर और भी ज्यादा स्वादिष्ट और जल्दी बनता है ।
- अब आप गैस पर एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें दरदरा मैश किया हुआ लौकी को डाल कर के घी में भून लें,फिर आप इसमें दूध इलायची पाउडर स्वादानुसार चीनी मिल्क पाउडर डाल करके इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए गाढ़ा होने तक पका लें और फिर आप गैस बंद करके इसे ड्राई फ्रूट से गार्निश करके सर्व करें ।
- तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा गरम एवं स्वादिष्ट लौकी का खीर ।

