रेस्टोरेंट स्टाइल फ्रेंच फ्राइज बंनाने का तरीका।
आज हम सीखेंगे मसाला फ्रेंच फ्राइज बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में वह बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर ना किए हुए आज हम सीखते हैं मसाला फ्रेंच फ्राइज बनाने की रेसिपी
मसाला फ्रेंच फ्राइज़ बनाने की सामग्री
- 5-आलू(पतले में कटा हुआ)
- 2-टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर
- 1/2-टेबल स्पून चाट मसाला
- 1/2-छोटा चम्मच काला नमक
- 1/2-छोटा चम्मच जीरा पाउडर(भुना हुआ)
- 1-टेबल स्पून चिली फ्लेक्स
- अवस्यकतानुसार-तेल
- ग्रानिश के लिए
- 1/2-छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
- 1/2-टेबल स्पून नींबू का रस
मसाला फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि
- मसाला फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में कटा हुआ आलू काला नमक चाट मसाला जीरा पाउडर चिल्ली फ्लेक्स कॉर्नफ्लोर डाल करके इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें ।
- अब आप गैस पर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें मिक्स किए हुए आलू को गर्म तेल में डालकर के सुनहरा होने तक तल लें और फिर आप इसे एक प्लेट में निकाल करके अलग रख दें बाकी के भी सारे फ्राइज को आप इसी प्रकार तले ।
- अब आप फ्राइज में चिल्ली फ्लेक्स नींबू का रस डालकर के उसे अच्छे से मिक्स करने और फिर आप इसे गरमा गरम चाय या सॉस के साथ सर्व करें ।
- तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा गरम एवं स्वादिष्ट एवं चटपटा मसाला फ्रेंच फ्राइस ।

