रेस्टोरेंट स्टाइल पंजाबी छोले भटूरे बनाने की विधि।

आज हम सीखेंगे पंजाबी छोले भटूरे बनाने की रेसिपी इसका नाम सुनते ही बहुत से लोगों के मुंह में पानी भी आता होगा क्योंकि यह खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर ना किए हुए आज हम सीखते हैं पंजाबी छोले भटूरे बनाने की रेसिपी

पंजाबी छोले भटूरे बनाने की सामग्री

  • 1-कप काबली चना(6 घण्टे तक भीगा हुआ)
  • 1-चुटकी हीग
  • 5-हरा मिर्च
  • 2-तेज़पता
  • 2-टी स्पून चाय की पती
  • 1-बड़ी इलाइची
  • 2-लौंग
  • 1-इंच दाल चिनी का टुकड़ा
  • 4-काली मिर्च(खड़ा)
  • 1 छोटी इलायची
  • 1-टेबल स्पून साबुत जीरा
  • 1-टेबल स्पून कसूरी मेथी
  • 2-प्याज(कटा हुआ)
  • 2-टमाटर(पिसा हुआ)
  • 1-इंच अदरक का टुकड़ा
  • 5-6-लहसुन की कलियां
  • 1-टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1-टेबल स्पून धनिया पाउडर
  • 1-टेबल स्पून चना मसाला
  • 1-टेबल स्पून जीरा पाउडर
  • 1/2-टेबल स्पून गरम मसाला
  • स्वादानुसार-नमक
  • अवस्यकतानुसार-तेल
  • भटूरा बनाने के लिए
  • 2-कप मैदा
  • 1-कप सूजी
  • 1/2-टी स्पून बेकिंग सोडा
  • 1-कप दही
  • 1/2-टी स्पून चीनी
  • स्वादानुसार-नमक
  • अवस्यकतानुसार-तेल
  • अवस्यकतानुसार-हरा धनिया पत्ता(कटा हुआ)

पंजाबी छोले भटूरे बनाने की विधि

  • पंजाबी छोले भटूरे बनाने के लिए सबसे पहले आप भीगे हुए काबली चना पानी प्याज लहसुन स्वाद अनुसार थोड़ा सा नमक अदरक और एक छोटे सूती कपड़े में चाय की पत्ती लॉन्ग दालचीनी बड़ी इलायची काली मिर्च छोटी इलायची इन सभी को आप सूती कपड़े में बांध लें और उसे कुकर में डाल करके इन सभी चीजों को 5 से 6 सीटी आने तक माध्यम आंच पे उबाल ले।
  • तब तक आप भटूरे बनाने के लिए उसका आटा गूथ करके तैयार कर लें इसका आटा गूंथने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में सूजी मैदा नमक दही बेकिंग सोडा चीनी तेल डाल करके इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालते हुए इसका नरम आटा गूथ करके तैयार कर ले और फिर आप इसे 45 मिनट तक ढक करके रख दे ।
  • अब आप का समय के बाद कुकर को ठंडा हो जाने दें और फिर आप इसमें से वह सूती कपड़ा वाला पोटली निकालकर के अलग रख दें औऱ उसमे का अतिरिक्त पानी निकाल करके अलग रख दे।
  • अब आप गैस पर एक कड़ाही में तेल गरम करें उसमें हींग जीरा डालकर के हलका चटकने दें अब एक कड़ाही में तेल डालें फिर उस में हींग और जीरा डालकर भूनें और फिर आप इसमें गरम मसाला लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर चना मसाला पिसा हुआ टमाटर कटा हुआ हरा मिर्च स्वाद अनुसार नमक कसूरी मेथी डालकर के इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए 2 मिनट तक पकने दें ।
  • फिर आप इसमें 1 कप जितना पानी डालकर के मसालों को हल्का भून जाने दे,औऱ आप इसमें अपने ग्रेवी के अनुसार पानी डालकर के इसे पकने दें और फिर आप गैस बंद करके इसे हरा धनिया से गार्निश कर दें।
  • अब आप भटूरे बनाने के लिए गैस पर एक कढ़ाई में तेल गरम करें और गूथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बना करके उसे पतला और लंबा आकार में बेले और फिर आप उसे अपने दोनों हाथों से उलटते पलटते हुए हल्का बड़ा करें और तब आप उसे गर्म तेल में डालकर के दोनों तरफ उलट-पुलट करके सुनहरा होने तक तल लें बाकी के भी सारे भटूरे आप इसी प्रकार बना करके तैयार कर लें ।
  • तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा गरम एवं स्वादिष्ट छोले भटूरे अब आप इसे अपने लंच या ब्रेकफास्ट में सर्व करें।