रेस्टोरेंट स्टाइल चिल्ली मशरुम बनाने की विधि।

आज हम सीखेंगे चिल्ली मशरूम बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर ना किए हुए आज हम सीखते हैं चलिए मशरूम बनाने की रेसिपी

चिली मशरूम सामग्री

  • 3-कप मशरूम(कटा हुआ)
  • 2- प्याज(कटा हुआ)
  • 1-शिमला मिर्च(कटा हुआ)
  • 2-3-कली लहसुन
  • 1-टमाटर(कटा हुआ)
  • 1-छोटा चम्मच अदरक(कदूकस किया हुआ)
  • 3-छोटा चम्मच मैदा
  • 1-छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2-छोटा चम्मच सोया सॉस
  • 2-छोटा चम्मच कॉर्न फलोर
  • 1/2-छोटा चम्मच सिरका
  • 2-चम्मच रेड चिली सॉस
  • अवस्यकतानुसार-तेल
  • स्वादानुसार-नमक

चिल्ली मशरूम बनाने की विधि

  • चिल्ली मशरूम बनाने के लिए सबसे पहले आप गैस पर एक बर्तन में हल्का पानी गुनगुना करें और उसमें कटे हुए मशरुम को डाल कर के कुछ देर तक भिगो दें ।
  • फिर आप मशरुम का अतिरिक्त पानी निकाल कर के मशरुम को एक अलग कटोरे में निकाल ले उसमे मैदा कॉर्नफ्लोर स्वाद अनुसार नमक सोया सॉस लाल मिर्च पाउडर सिरका इन सभी को डाल कर के अच्छे से मिक्स कर ले ।
  • अब आप गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें मैरीनेट किया हुआ मशरूम डालकर के सुनहरा भूरा होने तक भून ले और उसे निकाल कर के अलग रख दें ।
  • अब आप उसी पैन में थोड़ा और तेल डालें उसमें अदरक लहसुन शिमला मिर्च और प्याज और टमाटर डालकर के उसे हल्का सुनहरा होने तक भून लें ।
  • फिर आप उसमें रेड चिली सॉस स्वाद अनुसार नमक आवश्यकतानुसार पानी डालकर के आपको जैसा ग्रेवी चाहिए आप वैसा उसे बना करके तैयार कर लें ध्यान रहे आपने पहले भी नमक का इस्तेमाल मशरूम को मैरीनेट करते समय किया है तो आप इसमें थोड़ा कम ही नमक का इस्तेमाल करें, अब मसाला पक जाने के बाद आप उसमें फ्राई किया हुआ मशरुम डालकर के मिला दे और गैस बंद कर दें ।
  • तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा-गरम एवं स्वादिष्ट चिल्ली मशरूम।