बिहार मे 100 करोड़ की लागत वाली इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन, जानिए

बिहार में श्रीराधा बांके बिहारी इस्कॉन मंदिर अब जाकर लगभग 12 वर्षों में बनकर हुआ तैयार इस मंदिर के लिए भूमि अधिग्रहण करके भूमि की व्यवस्था 2004 में ही हो गई थी जिस का नक्शा पास होने के बाद इसके निर्माण कार्य 2010 से शुरू हुई थे इसकी लागत लगभग 100 करोड रुपए की है जिसमें तीन मंजिल भवन के साथ 84 कमरे एवं 84 पिलर बनाए गए हैं पटना बुध मार्ग स्थित यह मंदिर देश का सातवा इस्कॉन मंदिर है आपको बता दूं कि इस मंगलवार यानी कि आज 3 मई को इस मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा जिसका उद्घाटन समारोह का पूरा कार्यक्रम 5 दिनों तक चलेगा इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लगभग 40 विदेशी कृष्ण भक्त भी आए हुए हैं।

इस मंदिर की सबसे खास बात इसकी बनावट है जो कि निर्माण प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक द्वारिकाधीश मंदिर के तर्ज पर 84 खंभों पर किया गया है जिस के विश्लेषण में मंदिर के मीडिया प्रभारी नंद गोपाल दास जी ने कहा कि जिस प्रकार 84 योनि का धार्मिक दर्शन होता है ठीक उसी प्रकार इस 84 खंभों की परिक्रमा करने के बाद जीवन के 84 योनि के चक्र से बाहर हो जाते हैं इस पूरे इस्कॉन मंदिर का निर्माण करने वाले कारीगर ताजमहल बनाने वाले कारीगर के ही वंशज हैं।

मंदिर से जुड़ी कुछ खास बातें

  • 2 एकड़ के आसपास बने इस मंदिर में सेमी अंदर ग्राउंड भी बनाई गई है जिसमें एक भक्ति कला केंद्र भी है।
  • बाहर से आए श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए लगभग 70 अतिथि गृह बनाए गए हैं।
  • इस 108 फीट ऊंचे मंदिर में 84 खंभों के साथ-साथ इसके कमरे की लंबाई एवं चौड़ाई भी 84 फीट ही है।
  • इस मंदिर की भूमि पूजन 2007 में ही हुई थी।
  • प्रसाद तैयार करने के लिए मॉडर्न तरीके से किचन बनाई गई है।
  • इस मंदिर के प्रांगण में ही गोविंदा रेस्टोरेंट बनाई गई है जिसमें तकरीबन 56 प्रकार के शुद्ध शाकाहारी व्यंजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।