बिहार के इस जिला में दो बाईपास सड़कों का होगा निर्माण, जानिए
बिहार के एक जिला में बढ़ते सड़क जाम जैसे परेशानियां को देखते हुए सरकार ने इसमें दो बाईपास निर्माण को लेकर मंजूरी दी है जिसे लगभग 29 करोड की लागत से बनाई जाएगी इस जिले के सांसद ने पथ के निर्माण की धीमी गति एवं उनके गुणवत्ता के मामलों पर सवाल उठाया इसी को ध्यान में रखते हुए पथ निर्माण मंत्री ने सड़क के निर्माण की धीमी गति पर आधारित अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि तय समय सीमा पर ही कार्य पूरे किए जाने चाहिए साथ ही सड़क की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं की जाएगी गुणवत्ता की जांच का निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि कभी भी दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर करवाई अवश्य की जाएगी।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार आदि भी मौजूद थे साथ ही पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन राष्ट्रीय उच्च पथ सहित ग्रामीण सड़क का जायजा लिया एवं उन्होंने ऐनएचएआई के द्वारा निर्माण कराएं जा रहे राष्ट्रीय उच्च पथ एवं ग्रामीण सड़कों की समीक्षा की और उपस्थित पदाधिकारी एवं संवेदक के साथ इस परियोजना के निर्माण में हो रही कठिनाइयों के बारे में अच्छी तरह बातचीत की।

जल्द ही पालीगंज बाजार में हर दिन लगने वाले महाजाम से लोगों को निजात मिल पाएगी इस योजना के अंतर्गत पालीगंज में नई बाईपास के साथ-साथ सड़क चौड़ीकरण की कार्य योजना भी बनाई जाएगी यह बात पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने पालीगंज में निर्माण हो रही सड़क के निरीक्षण करने के बाद कही आपको बता दूं कि पहली बाईपास पालीगंज बाजार का होगा जो एसएच 69 में जाकर मिलेगी और दूसरी बाईपास पाली-अतौला-अकबरपुर सड़क की होगी।

