बिना अवन के घर पर टेस्टी काजू केक बनाने का तरीका
आज हम सीखेंगे काजू केक बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर ना किए हुए आज हम सीखते हैं काजू केक बनाने की रेसिपी
काजू केक बनाने की सामग्री
- 2-कप गेहूं का आटा
- 1-टी स्पून बेकिंग पावडर
- 2-चुटकी बेकिंग सोडा
- 2-कप दूध
- 2-टी स्पून विनेगर
- 1-टेबल स्पून वनीला एसेंस
- 2-चुटकी नमक
- 1/3-कप काजू(बारीक कटा हुआ)
- 10-15-किशमिश
- 1-कप पानी
- स्वादानुसार-चीनी
- अवस्यकतानुसार-रिफाइंड/तेल
काजू केक बनाने की विधि
- काजू केक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में बेकिंग पाउडर बेकिंग सोडा थोड़ा सा नमक और गेहूं का आटा मिलाकर के अलग रख लेंगे ।
- अब आप मिक्सर जार में दूध चीनी तेल वनीला एसेस विनेगर डाल कर के इसे ग्राइंड कर लेंगे और 10 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने देंगे ।
- अब आप तय समय के बाद मिलाए हुए आटे में यह ग्राइंड किया हुआ मिश्रण डालेंगे और फिर आप इसमें काजू डाल करके इसे बैटर जैसा बना करके इसे लगातार तेजी से फेट लेंगे।
- अब आप गैस पर कुकर में 1-कप पानी गर्म करेंगे और फिर आप एक केक बनाने वाले बर्तन या फिर आप कोई भी एक कुकर से छोटा बर्तन लेंगे और उसमें सबसे पहले आप तेल से ग्रीस कर लेंगे उसके ऊपर सूखा आटा और बनाए हुए बैटर को इसमें डाल कर के उसके ऊपर काजू और किशमिश से गार्निश कर देंगे और फिर आप उसे कुकर में डाल कर के ढक देंगे और फिर आप इसे मध्यम आंच पर 10 मिनट तक तक आएंगे और फिर आप थोड़ी देर बाद इसे 30 से 40 मिनट तक पकने देंगे ।
- फिर आप इसे टूथपिक की मदद से चेक करेंगे कि टूथपिक को केक में डालने पर तो उसमें चिपकता है या नहीं अगर नहीं चिपकता है तो आपका चेक बन करके रेडी है अब आप इसे कुकर से निकाल कर के हल्का ठंडा हो जाने दें और फिर आप इसे एक प्लेट में सर्व करें ।
- तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा-गरम एवं स्वादिष्ट काजू केक।

