बहुत ही टेस्टी चना दाल पुलाव बनाने का तरीका

आज हम सीखेंगे चना दाल पुलाव बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर न किए हुए आज हम सीखते हैं चना दाल पुलाव बनाने की रेसिपी

चना दाल पुलाव बनाने की सामग्री

  • 5-कप चावल
  • 1-कप चना दाल(भीगा हुआ)
  • 2-प्याज(कटा हुआ)
  • 3-टमाटर(पिसा हुआ)
  • 3-हरा मिर्च(कटा हुआ)
  • 1-चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 2-साबुत लाल मिर्च
  • 1-छोटा स्पून जीरा
  • 1-तेजपत्ता
  • 2-बड़ी इलाइची
  • 2-छोटी इलाइची
  • 7-8-काली मिर्च
  • 1/2-छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1-चम्मच धनिया पाउडर
  • स्वादानुसार-नमक
  • अवस्यकतानुसार-तेल
  • चना दाल पुलाव बनाने की वि​धि

चना दाल पुलाव बनाने के लिए

  • सबसे पहले आप गैस पर एक कुकर में तेल गर्म करें उसमें तेजपत्ता जीरा साबुत लाल मिर्च छोटी इलायची बड़ी इलायची काली मिर्च डाल करके उसे 3 से 4 मिनट तक भूनें।
  • अब आप उसमें प्याज डालकर के सुनहरा होने तक फ्राई कर ले फिर आप उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट हल्दी पाउडर धनिया पाउडर डालकर के इसे तब तक भूनें जब तक कि इसमें का तेल अलग ना हो जाए ।
  • फिर आप इसमें भीगे हुए दाल चावल स्वाद अनुसार नमक डालकर के इसे अच्छे से मिलाएं और फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर के इसे दो सीटी लगने तक पका लें और फिर आप गैस बंद कर दें ।
  • तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा गरम एवं स्वादिष्ट चना दाल पुलाव।