बहुत ही टेस्टी कटहल की सब्जी बनाने का तरीका।

आजम सीखेंगे कटहल दो प्याजा बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर न किए हुए आज हम सीखते हैं कटहल दो प्याजा बनाने की रेसिपी:-

कटहल दो प्याजा बनाने की सामग्री:-

  • 1-कटोरा कटहल(उबला हुआ)
  • 4-प्याज़(कटा हुआ)
  • 2- टमाटर(कटा हुआ)
  • 1-टुकड़ा दाल चीनी
  • 1-टुकड़ा जावित्री
  • 6-काली मिर्च
  • 1-बड़ी इलायची
  • 2-छोटी इलायची
  • 1-इंच अदरक का टुकड़ा
  • 10-12-लहसुन की कलीया
  • 2-तेज़ पत्ते
  • 2-हरा मिर्च(कटा हुआ)
  • 1-चुटकी हींग
  • 1/2-टेबल स्पून जीरा पाउडर
  • 1/2-टेबल स्पून जीरा(भुना हुआ)
  • 1/2-टेबल स्पून हल्दी पाउडर
  • 1-टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1-टी सपून धनिया पाउडर
  • 1/2-टी सपून गरम मसाला
  • 1-टी सपून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार-नमक
  • अवस्यकतानुसार-तेल
  • अवस्यकतानुसार-पानी

कटहल दो प्याजा बनाने की विधि:-

  • कटहल दो प्याजा बनाने के लिए सबसे पहले आप मिक्सर जार में कटा हुआ टमाटर लहसुन की कली प्याज अदरक हरा मिर्च दालचीनी जावित्री छोटी इलायची बड़ी इलायची काली मिर्च डालकर के इसका स्मूथ पेस्ट बना करके तैयार कर ले ।
  • अब आप गैस पर एक कुकर में तेल गरम करें और फिर आप उसमें उबले हुए कटहल डाल करके उससे भूरा होने तक यार लाल होने तक फ्राई कर लें और फिर आप इसे निकाल कर के एक प्लेट में रख लें ।
  • अब आप उसी तेल में हींग जीरा तेजपत्ता डालकर के चटकने दें और फिर आप इसमें कटा हुआ प्याज डालकर के सुनहरा भूरा होने तक भून ले ।
  • अब आप इसमें पिसा हुआ मसाला डाल करके इसे तेल छोड़ने तक पका लें अब आप इसमें लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर हल्दी पाउडर कश्मीरी लाल मिर्च स्वादानुसार नमक और आवश्यकतानुसार पानी डालकर के इसे 1 मिंट तक पकाएं।
  • अब आप इसमें भुना हुआ कटहल डाल करके और एक सिटी मध्यम आंच पर लगा लें और फिर आप गैस बंद कर दें ।
  • अब आप इसमें गरम मसाला हरा धनिया पत्ता भुना हुआ जीरा डाल करके 10 मिनट तक ढक करके रख दें ।
  • तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा-गरम एवं स्वादिष्ट कटहल दो प्याजा।