टेस्टी कश्मीरी मीठा पुलाव बनाने की विधि
आज हम सीखेंगे कश्मीरी मीठा पुलाव बनाने की रेसिपी जो खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर न किए हुए आज हम सीखते है कश्मीरी मीठा पुलाव बनाने की रेसिपी:-
कश्मीरी मीठा पुलाव बनाने की सामग्री:-
1-कप चावल(धुला हुआ)
2- तेजपत्ता
2-लौंग
1-दालचीनी का टुकड़ा
1/3-कप ड्राई फ्रूट्स
1/3-कप क्रीम
1-कप दूध
1/2-छोटा चम्मच जीरा
1/2-छोटा चम्मच चीनी
स्वादानुसार-नमक
अवस्यकतानुसार -घी
कश्मीरी मीठा पुलाव बनाने की विधि:-
कश्मीरी मीठा पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरे में क्रीम चीनी और दूध डाल करके इसे अच्छे से मिला कर के रख ले।
अब आप गैस पर एक पैन में या एक कढ़ाई में घी गरम करें उसमें दालचीनी जीरा लॉन्ग इलायची तेजपत्ता डाल कर के उसे हल्का भून लें ।
फिर आप इसमें धुले हुए चावल को डालकर के अच्छे से मिला ले ध्यान रहे इसे लगातार अच्छे से आपको मिलाना है और गैस को धीमा ही रखना है ।
अब आप इसमें दूधवाले मिश्रन हो डाल कर के अच्छे से मिलाएं और फिर आवश्यकतानुसार पानी डालकर के इसे ढक करके पकने दे।
फिर जब ये अच्छे से पक जाए तब आप इसे ड्राई फ्रूट से गार्निशिंग कर दें ।
तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा-गरम एवं स्वादिष्ट कश्मीरी मीठा पुलाव अब आप इसे किसी भी सब्जी के साथ सर्व करें ।

